1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. जियो का सस्ता एंटरटेनमेंट प्लान, 150 रुपये से कम में 12 OTT ऐप्स का मिलेगा सब्सक्रिप्शन

जियो का सस्ता एंटरटेनमेंट प्लान, 150 रुपये से कम में 12 OTT ऐप्स का मिलेगा सब्सक्रिप्शन

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 24, 2024 06:54 am IST,  Updated : Apr 24, 2024 06:54 am IST

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को एक से बढ़कर एक प्लान्स ऑफर करता है। जियो ने ग्राहकों की सुविधा के लिए प्लान्स को कई सारी कैटेगरी में डिवाइड किया है। आज हम आपको जियो के पोर्टफोलियो का एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें आपको 150 रुपये से कम में 12 ओटीटी ऐप्स का फायदा मिलता है।

Reliance Jio, Jio Offer, Jio Recharge Plan, Jio news, Jio Recharge Plan, Jio Cheapest Plan- India TV Hindi
जियो की लिस्ट में कई सारे धांसू प्लान मौजूद हैं। Image Source : फाइल फोटो

रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। जियो के पास इस समय कुल 46 करोड़ से ज्यादा ग्राहक मौजूद हैं। कंपनी ने यूजर्स की सहूलिय के लिए अपने रिचार्ज प्लान्स के पोर्ट फोलियो को कई सारी अलग अलग कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। इन सभी कैटगरी में आपको अगल अलग प्राइस रेंज में कई सारे प्लान्स देखने को मिल जाते हैं। जियो की लिस्ट में कई सारी जबरदस्त एंटरटेनमेंट प्लान्स भी मौजूद हैं। 

पिछले कुछ समय से टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने प्लान्स में अब फ्री ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन दे रही हैं। अगर आप भी ओटीटी स्ट्रीमिंग का शौक रखते हैं तो हम आपको जियो का एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें 150 रुपये से भी कम में कई सारे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। 

आपको बता दें कि अगर किसी भी ओटीटी ऐप का अलग से सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो आपको काफी पैसा खर्च करना पड़ता है लेकिन अब जियो अपने सस्ते रिचार्ज प्लान में ही एक साथ कई सारे ऐप्स का फ्री सबस्क्रिप्शन दे रहा है। 

12 ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन

जियो के जिस सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान ही हम बात कर रहे हैं वह सिर्फ 148 रुपये का है। जियो का यह प्लान कंपनी की वेबसाइट में एंटरटेनमेंट प्लान में ऐड है। इसमें आपको कई सारे धमाकेदार ऑफर मिलते हैं। जियो इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को LIV, ZEE5, JioCinema Premium, Liongate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Docubay, EPIC ON and Hoichoi का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। इसके साथ ही इसमें जियो सिनेमा प्रीमियम का भी सब्स्क्रिप्शन दिया जाता है।

Reliance Jio, Jio Offer, Jio Recharge Plan, Jio news, Jio Recharge Plan, Jio Cheapest Plan, Jio Best
Image Source : फाइल फोटोजियो की लिस्ट का सबसे दमदार प्लान।

यूजर्स को मिलेगा डेटा का फायदा

आपको बता दें कि रिलायंस जियो इस पैक में अपने ग्राहकों को डेटा का भी फायदा दे रहा है। इस 148 रुपये के प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें आपको कुल 10GB डेटा उपलब्ध कराया जाता है। अगर आप इस प्लान के लेते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इसमें कॉलिंग या फिर एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है। 

यह भी पढ़ें- Nothing Phone 2a में मिल रही है छूट, अभी की खरीदारी तो बच जाएंगे हजारों रुपये

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक