1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nothing Phone 2a में मिल रही है छूट, अभी की खरीदारी तो बच जाएंगे हजारों रुपये

Nothing Phone 2a में मिल रही है छूट, अभी की खरीदारी तो बच जाएंगे हजारों रुपये

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 22, 2024 06:30 am IST,  Updated : Apr 22, 2024 06:30 am IST

अगर आप नथिंग फोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। नथिंग के लेटेस्ट लॉन्च स्मार्टफोन Nothing Phone 2a पर डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। आप अभी इस फोन को खरीदकर अपने हजारों रुपये बचा सकते हैं। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने इसी साल मार्च के महीने में बाजार में उतारा है।

Nothing Phone 2a, Nothing Phone 2a, Nothing Phone 2a Offer, Nothing Phone 2a discount Offer- India TV Hindi
नथिंग के लेटेस्ट लॉन्च फोन पर आया हैवी डिस्काउंट ऑफर। Image Source : फाइल फोटो

नथिंग स्मार्टफोन सेगमेंट की पहली ऐसी कंपनी है जिसने बाजार में ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ स्मार्टफोन और ईयरबड्स लॉन्च किए थे। नथिंग की तरफ से अभी तक तीन स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किए जा चुके हैं। कंपनी का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन Nothing Phone 2a है। अगर आपको नथिंग के फोन्स पसंद है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अभी इस लेटेस्ट लॉन्च फोन पर ग्राहकों को तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

आपको बता दें कि नथिंग की तरफ से लॉन्च किए गए तीनों ही स्मार्टफोन में सबसे सस्ता स्मार्टफोन Nothing Phone 2a है। कंपनी ने इसमें सस्ते दाम में बेहतरीन डिजाइन और दमदार फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। इसमें आपको बड़ी रैम, ज्यादा स्टोरेज और दमदार प्रोसेसर दिया गया है। इसका ट्रांसपेरेंट बैक पैनल फोन को काफी अट्रैक्टिव लुक देता है। 

अगर आप डेली रूटीन वर्क के साथ हैवी गेमिंग और मल्टी टास्किंग वाला कोई फोन तलाश रहे हैं तो आप नथिंग फोन 2a की तरफ जा सकते हैं। इसमें आपको फ्लैगशिप लेवल का कैमरा सेटअप भी देखने को मिलता है। आइए आपको इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर की डिटेल जानकारी देते हैं। 

लेटेस्ट नथिंग फोन पर डिस्काउंट ऑफर

आपको बता दें कि Nothing Phone 2a को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर यह स्मार्टफोन 29,999 रुपये पर लिस्टेड है लेकिन अभी इस पर आप 6 प्रतिशत की छूट ऑफर की जा रही है। फ्लैट डिस्काउंट के बाद आप इस मिड रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन को सिर्फ 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं। 

Nothing Phone 2a को खरीदने के लिए अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत का कैशबैक भी मिल जाता है। अगर आप HDFC बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 1000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जाएगा। 

Nothing Phone 2a के स्पेसिफिकेशन्स

Nothing Phone 2a में आपको बेहतरीन डिस्प्ले क्वालिटी दी गई है। इस स्मार्टफोन को नथिंग ने इसी साल मार्च के महीने में लॉन्च किया है। इसमें 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले एमोलेड पैनल के साथ आता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। 

मल्टी टास्किंग के लिए इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 4nm बेस्ड Mediatek Dimensity 7200 Pro प्रोसेसर दिया है। यह एक ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। इसमें 256GB तक की स्टोरेज और 12GB तक की रैम दी गई है। फोटोग्राफी लवर्स को यह स्मार्टफोन खूब भाने वाला है। इसमें रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप आता है जिसमें 50+50 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा आता है। 

यह भी पढ़ें- 55 और 65 इंच स्मार्ट टीवी पर डिस्काउंट की बारिश, 63% तक मिल रही है बंपर छूट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक