1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. JioCinema Premium का नया प्लान लॉन्च, Jio के 44 करोड़ से ज्यादा यूजर्स की मौज

JioCinema Premium का नया प्लान लॉन्च, Jio के 44 करोड़ से ज्यादा यूजर्स की मौज

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 25, 2024 02:57 pm IST,  Updated : May 25, 2024 02:57 pm IST

अगर आपके स्मार्टफोन में रिलायंस जियो का सिम है तो आपके लिए अच्छी खबर है। जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स को बड़ा सरप्राइज दे दिया है। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए 299 रुपये का सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया है। अब आप कम दाम में पूरे साल एड प्री ओटीटी स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।

JioCinema Premium, JioCinema, annual plan, jio 299 plan details, jio 299 plan details in hindi, jioc- India TV Hindi
जियो ने लॉन्च किया सस्ता और किफायती रिचार्ज प्लान। Image Source : फाइल फोटो

भारत में टेलिकॉम सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दे दिया है। कंपनी ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक सस्ता और किफायती प्लान लॉन्च कर दिया है। अगर आपके पास जियो का सिम है तो बता दें कि कंपनी ने अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म यानी जियो सिनेमा के लिए नया प्लान पेश कर दिया है। 

 

रिलायंस जियो अभी तक ग्राहकों को प्रीपेड, पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए सस्ते सस्ते प्लान्स ला रही थी। अब कंपनी ने जियो सिनेमा के लिए भी सस्ते प्लान्स लाने शुरू कर दिए हैं। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग का शौक रखते हैं तो जियो का नया रिचार्ज प्लान आपको खूब भाने वाला है। 

Jio ने लॉन्च किया नया प्लान

आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए JioCinema Premium का नया प्लान पेश किया है। जियो के इस नए प्लान की कीमत 599 रुपये है लेकिन कंपनी ने इसे इंट्रोडक्टरी ऑफर के साथ पेश किया है। इस ऑफर में कंपनी नए प्लान में 50% की छूट ऑफर कर रही है। ऑफर के साथ इसकी कीमत काफी कम रह जाती है। 

नए प्लान में धमाकेदार ऑफर

जियो सिनेमा प्रीमियम का नया प्लान आप अभी सिर्फ 299 रुपये में ले सकते हैं। अगर आप जियो के इस प्लान को खरीदते हैं तो बता दें कि पहले 12 महीने तक आप इसे सिर्फ 299 रुपये में इस्तेमाल कर पाएंगे। लेकिन, अगर 12 महीने के बाद आप दोबारा इस प्लान को लेते हैं तो आपको 599 रुपये देने पड़ेंगे। 

जियो सिनेमा के नए प्लान में भी आपको मंथली प्लान की ही तरह सभी बेनिफिट्स मिलते हैं। 299 चार्ज देने के बाद आप 12 महीने तक विज्ञापन के बिना 4K क्वालिटी में ओटीटी स्ट्रीमिंग कर सकेंगे। आपको बता दें कि जियो सिनेमा का मासिक प्लान 59 रुपये का है जबकि एनुअल प्लान सिर्फ 299 रुपये का है इसलिए अब यूजर्स के लिए मासिक प्लान से ज्यादा बेहतर ऑप्शन मिल गया है। 

यह भी पढ़ें- Samsung के वाटरप्रूफ फोन के दाम में बड़ी गिरावट, 43,000 रुपये से सस्ता हुआ प्रीमियम फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक