1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio के इन रिचार्ज प्लान्स में मिल रहा है हर दिन ढेर सारा डेटा, टेंशन फ्री होकर IPL के मैचों का लें मजा

Jio के इन रिचार्ज प्लान्स में मिल रहा है हर दिन ढेर सारा डेटा, टेंशन फ्री होकर IPL के मैचों का लें मजा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 03, 2023 08:32 am IST,  Updated : Apr 03, 2023 08:32 am IST

IPL 2023 का आगाज हो चुका है ऐसे में Jio अपने यूजर्स के लिए ऐसे Recharge Plans लेकर आजा जिसमें हर दिन 3 GB डेटा मिल रहा है। इतना ही नहीं इन प्लान्स के साथ यूजर्स को एक्स्ट्रा डेटा ऐड ऑन भी ऑफर किया जाता है। सभी प्लान्स में डेटा समान मिलता है लेकिन प्लान्स की वैलिडिटी अलग अलग है।

Jio, Jio News, Jio recharge Plans, Jio IPL Recharge Plans, Jio Best Offer, Jio Cheap Recharge Plans- India TV Hindi
जियो के इन प्लान्स में यूजर्स बिना किसी रुकावट के मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

Jio Recharge Plans for IPL 2023: Tata IPL 2023 का आगाज होते ही क्रिकेट के मौसम की शुरुआत हो गई है। 28 मई तक लोगों को धमाकेदार T-20 मैच देखने को मिलेंगे। आईपीएल के मैच जियो सिनेमा में यूजर्स फ्री में देख सकते हैं। आईपीएल के मैच को ध्यान में रखते हुए जियो अपने यूजर्स के लिए कई धमाकेदार प्लान लाया है ताकि आप बिना किसी रुकावट के मैच का लुत्फ उठा सकें. जियो अपने क्रिकेट रिचार्ज प्लान्स में यूजर्स को अनलिमेटड डेटा ऑफर कर रहा है ऐसे में आप बिना टेंशन के सभी मैचों का मजा ले सकते हैं। 

आइए जानते हैं जियो के इन क्रिकेट रिचार्ज प्लान्स के बारे में...

Jio का 999 वाला क्रिकेट प्लान

जियो के इस क्रिकट रिचार्ज प्लान में आपको डेली 3GB का डेटा मिलता है। इसके साथ ही आपको इसमें 40GB का एक्स्ट्रा डेटा दिया जाता है। जब आपका डेली डेटा पैक खत्म हो जाए तो आप इस एक्स्ट्रा डेटा पैक से मैच का मजा ले सकते हैं। अगर आप किसी ऐसे क्षेत्र में रहते हैं जहां 5G नेटवर्क काम करता है तो आप अनलिमिटेड 5G डेटा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही इस प्लान में आपको 100 SMS दिए जाते हैं और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिल जाती है। इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। 

399 वाला क्रिकेट रिचार्ज प्लान

इस प्लान में भी यूजर्स को हर दिन 3GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही इसमें 6GB का एक्स्ट्रा ऐड ऑन डेटा का लाभ मिलता है। इस प्लान को लेने में आपको 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। अगर इस प्लान के दूसरे ऑफर्स की बात करें तो इसमें भी 100 एसएमएस मिलते हैं और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी मिल जाती है। 

219 वाला क्रिकेट रिचार्ज प्लान

इस प्लान में भी यूजर्स को 3 जीबी डेटा हर दिन मिलता है लेकिन इसकी वैलिडिटी काफी कम होती है। इस क्रिकेट रिचार्ज प्लान में यूजर्स को सिर्फ 14 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें सभी यूजर्स को 2 जीबी का एक्स्ट्रा डेटा ऐड ऑन मिलता है। पहले बताए गए दोनो प्लान्स की तरह इसमें भी 14 दिन तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है इसके साथ 100 SMS हर दिन मिल जाते हैं।

यह भी पढ़ें- ChatGPT से शख्स बना मालामाल, 3 महीने में कमा डाले 28 लाख रुपये से ज्यादा, आप भी कर सकते हैं ये काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक