1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio का धमाकेदार Free Offer, 50 दिन तक एक रुपया खर्च किए बिना चलेगा इंटरनेट

Jio का धमाकेदार Free Offer, 50 दिन तक एक रुपया खर्च किए बिना चलेगा इंटरनेट

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 01, 2024 01:44 pm IST,  Updated : Apr 01, 2024 01:44 pm IST

टेलिकॉम सेक्टर की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार ऑफर लेकर आई है। जियो इस समय अपने ग्राहकों को 50 दिन के लिए फ्री में इंटरनेट की सर्विस दे रहा है। अगर आप अधिक इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो अब जियो के ऑफर से आपकी मौज होने वाली है।

Jio, IPL Offer 2024, फास्ट इंटरनेट, मुकेश अंबानी, आकाश अंबानी, jio airfiber free for 50 days- India TV Hindi
जियो ग्राहकों के लिए लेकर आया धमाकेदार ऑफर। Image Source : फाइल फोटो

Reliance Jio Free internet offer: भारत में टेलिकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो का एक तरफा राज है। जियो 44 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के साथ सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए जियो प्रीपेड, पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड सर्विस में नए नए ऑफर्स लाती रहती है। अगर आप जियो यूजर है तो अब कंपनी एक कमाल का ऑफर लेकर आई है। जियो अपने ग्राहकों को 50 दिन तक फ्री इंटरनेट की सर्विस दे रहा है। 

दरअसल आईपीएल को देखते हुए रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है। अगर आप को भी क्रिकेट का शौक है और आईपीएल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग करते हैं तो कंपनी का यह ऑफर आपको खूब रास आने वाला है। जियो अरने IPL Offer 2024 में ग्राहकों को 50 दिन के लिए फ्री इंटरनेट सर्विस उपलब्ध करा रहा है। 

Jio लेकर आया धमाकेदार ऑफर

अगर आप भी जियो का यह ऑफर लेना चाहते हैं तो बता दें कि कंपनी ने इसे अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए रिलीज किया है। अगर आप Jio AirFiber या फिर Jio Fiber के ग्राहक हैं तो आप 50 दिन तक फ्री में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं और आपको इसके लिए एक रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

जियो ने 50 दिन के फ्री इंटरनेट सर्विस को लेने के लिए कुछ कंडीशन्स भी रखी हैं। कंपनी इसके यह ऑफर Jio True5G यूजर्स के लिए निकाला है। इतना ही नहीं आप इसका लाभ तभी उठा सकते हैं जब आप अपने कनेक्शन पर 2 हफ्ते से ज्यादा 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हों। 

इसके साथ ही फ्री इंटरनेट सर्विस का फायदा लेने के लिए आपको 599 रुपये से ज्यादा का रिचार्ज कराना पड़ेगा। इस प्लान में ग्राहकों को 6 या फिर 12 महीने का रिचार्ज पैक एक साथ लेना पड़ेगा। इस ऑफर की डेड लाइन सिर्फ 30 अप्रैल तक है अगर आप अभी इस अपने जियो एयर फाइबर में 599 रुपये से अधिक का रिचार्ज कराते हैं तो आप 50 दिन के लिए फ्री में इंटरनेट की सर्विस ले पाएंगे। 

Jio AirFiber के 599 रुपये प्लान के फायदे

आपको बता दें कि रिलायंस जियो के एयर फाइबर में 599 रुपये का एक बेसिक प्लान है। इसमें यूजर्स को 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में कंपनी यूजर्स को 30Mbps की स्पीड से इंटरनेट की सुविधा देती है। अगर डेटा ऑफर की बात करें तो इसमें कुल 1000GB डेटा मिलता है। 

रिलायंस जियो इस पैक में ग्राहकों को 550 से ज्यादा टीवी चैनल्स का फ्री एक्सेस देता है। इसके साथ ही ओटीटी लवर्स के लिए यह प्लान सबसे परफेक्ट है। इसमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार, सोनी लिव, जी5, जियो सिनेमा, सन नेक्स्ट, ऑल्ट बालाजी जैसे कई ऐप्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन मिलता है। 

यह भी पढ़ें- 2 अप्रैल से Google बंद करने जा रहा है ये सर्विस, आज ही ट्रांसफर कर लें अपना डाटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक