1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio ने दूर कर दी बड़ी टेंशन, कंपनी सस्ते रिचार्ज प्लान में देगी एक्स्ट्रा डेटा

Jio ने दूर कर दी बड़ी टेंशन, कंपनी सस्ते रिचार्ज प्लान में देगी एक्स्ट्रा डेटा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Dec 05, 2024 06:52 am IST,  Updated : Dec 05, 2024 06:52 am IST

रिलायंस जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं तो हम आपको एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको कंपनी 20GB डेटा एक्स्ट्रा देती है।

Jio, Jio 90 day Plan, Jio Extra data Offer, jio Rs 899 Plan, Jio Offer, Reliance Jio, Jio Plan, Jio - India TV Hindi
जियो की लिस्ट में आया सबसे धमाकेदार रिचार्ज प्लान। Image Source : फाइल फोटो

अगर आप रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। रिलायंस जियो के पास टेलिकॉम सेक्टर का सबसे बड़ा रिचार्ज पोर्टफोलियो मौजूद है। इस लिस्ट में आपको सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के प्लान्स मिल जाते हैं। जियो ग्राहकों को जरूरत के मुताबिक अलग अलग प्लान्स ऑफर करता है। अगर आप कोई ऐसा प्लान तलाश रहे हैं जिसमें आपको अधिक डेटा मिले तो अब जियो ग्राहकों को धमाकेदार ऑफर दे रहा है। 

पिछले कुछ सालों में मोबाइल इंटरनेट की खपत तेजी से बढ़ी है। डेली रूटीन के कई सारे कामों में इंटरनेट की जरूरत पड़ती है जिससे कई बार मोबाइल डेटा कम पड़ जाता है। अब जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स की इस समस्या को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। जियो की लिस्ट में एक ऐसा प्लान है जिसमें कंपनी ग्राहकों को एक्स्ट्रा डेटा का ऑफर दे रही है। 

आपको बता दें कि हम रिलायंस जियो के जिस रिचार्ज प्लान की बात कर रहे हैं वह ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी के साथ साथ फ्री कॉलिंग, भरपूर डेटा और दूसरे कई सारे फायदे देता है। मतलब आप एक रिचार्ज प्लान से अपनी कई तरह की दिक्कतें दूर कर सकते हैं। आइए आपको इस रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं। 

जियो का धमाकेदार रिचार्ज प्लान

जियो के जिस प्लान के बारे में हम बात कर रहे हैं वह 90 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। 90 दिन की वैधता वाला जियो का यह इकलौता रिचार्ज प्लान है। इसमें आपको पूरी वैलिडिटी के लिए किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। रिचार्ज प्लान में आपको डेली 100 फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं। 

इंटरनेट डेटा की नहीं होगी कमी

जियो का यह खास रिचार्ज प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे फायदेमंद होने वाला है जिन्हें अधिक इंटरनेट की जरूरत पड़ती है। इसमें आपको 90 दिन के लिए रेगुलर डेली 2GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। मतलब आपको पूरी वैलिडिटी में कुल 180GB डेटा मिल जाता है। अब एक्स्ट्रा डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो पैक में कंपनी पूरे 20GB डेटा एक्स्ट्रा दे रही है। इस तरह प्लान में आपको कुल 200GB डेटा मिल जाता है। ऐसे में यह प्लान अधिक डेटा के लिए सबसे किफायती बन जाता है। 

रिलायंस जियो इस प्लान में भी अपने सभी दूसरे प्लान की ही तरह कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी दे रही है। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो इसमें आपको जियो सिनेमा का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। इसके साथ ही पैक में जियो टीवी और जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस मिलता है। बता दें कि जियो का यह प्लान ट्रू 5G प्लान का हिस्सा है। 

यह भी पढ़ें- iPhone 15 256GB की कीमत में एक बार फिर से गिरावट, सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक