1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio ने लॉन्च किया 28 दिन वाला सस्ता गेमिंग प्लान, 61GB डेटा के साथ फ्री में OTT

Jio ने लॉन्च किया 28 दिन वाला सस्ता गेमिंग प्लान, 61GB डेटा के साथ फ्री में OTT

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 25, 2026 01:22 pm IST,  Updated : Apr 25, 2026 01:26 pm IST

Jio ने करोड़ों युवाओं के लिए 28 दिनों की वैलिडिटी पेश की है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई OTT ऐप्स का एक्सेस मिलेगा।

Jio Youth Recharge Plan- India TV Hindi
जियो यूथ रिचार्ज प्लान Image Source : UNSPLASH

Jio ने एक बार फिर से करोड़ों यूजर्स के लिए सस्ता प्लान लॉन्च किया है। जियो का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान खास तौर पर युवाओं के लिए लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस प्लान का नाम यूथ एंड गेमिंग प्लान रखा है, जिसमें यूजर्स को 61GB तक डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग समेत OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

Jio का नया प्लान

रिलायंस जियो का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान की कीमत 459 रुपये है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। कंपनी अपने इस प्लान में 5GB एक्स्ट्रा डेटा ऑफर करती है, जिसकी वजह से कुल 61GB डेटा का लाभ मिलेगा। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ दिया जा रहा है।

Jio 28 days plan
Image Source : JIOजियो का 28 दिनों वाला प्लान

वहीं, जियो के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 5G स्मार्टफोन यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को कंपनी कई OTT ऐप्स का भी ऑफर दिया जा रहा है। इस प्लान के साथ यूजर्स को Jio Games, Fan Code, Snapchat+, Jio TV और Jio AI Cloud का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को Jio Hotstar का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। यही नहीं, 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें यूजर्स को 5000GB क्लाउड स्टोरेज का लाभ मिलता है।

445 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो के पास 28 दिनों की वैलिडिटी वाला एक और प्लान है, जिसमें यूजर्स को डेली 2GB डेटा का लाभ मिलता है। जियो का यह प्लान 445 रुपये में आता है। इस प्लान में कंपनी यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसमें कुल 56GB डेटा ऑफर किया जाता है। 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जाता है।

OTT ऐप्स की बात करें तो यूजर्स को Sony LIV, Zee5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi, Fan Code, JioTV और Jio AI Cloud का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा Jio Hotstar का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन कम्प्लिमेंटरी ऑफर के तहत मिलेगा। वहीं, Google Gemini  Pro का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

यह भी पढ़ें - WhatsApp में आ रहा कमाल का फीचर, Android यूजर्स बेसब्री से कर रहे थे इंतजार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Jio