Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सस्ता रिचार्ज चाहिए! जियो के इस प्लान में 84 दिन तक नहीं करना पड़ेगा रिचार्ज, साथ में फ्री OTT का फायदा

सस्ता रिचार्ज चाहिए! जियो के इस प्लान में 84 दिन तक नहीं करना पड़ेगा रिचार्ज, साथ में फ्री OTT का फायदा

Written By: Gaurav Tiwari Published : Jun 23, 2024 05:00 pm IST, Updated : Jun 23, 2024 05:00 pm IST

रिलायंस जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए लिस्ट में एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद है। जियो की लिस्ट में एक ऐसा भी प्लान में मौजूद है जिसमें ग्राहकों को 84 दिन की लंबी वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें अमेजन प्राइम और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्स्क्रिप्शन भी मिलता है।

Reliance Jio, jio Offer, Jio News, Jio Offer Today, Tech news, Tech news in Hindi, Telecom News- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो जियो के पास टेलीकॉम सेक्टर में सबसे ज्यादा ग्राहक मौजूद हैं।

टेलीकॉम सेक्टर में जब भी रिचार्ज प्लान्स की बात होती है तो जियो का नाम जरूर आता है। जियो के पास इस समय करीब 48 करोड़ यूजर्स मौजूद हैं। अपने ग्राहकों के लिए कंपनी हमेंशा सस्ते और किफायती प्लान ऑफर करती है। जियो ने यूजर्स के लिए सस्ते प्लान तो लॉन्च किए ही हैं साथ में लंबी वैलिडिटी चाहने वालों को भी कई ऑप्शन दिए हैं। आज हम आपको जियो का लंबी वैलिडिटी वाला सस्ता किफायती प्लान बताने जा रहे हैं। 

आपको बता दें कि अपने 48 करोड़ यूजर्स की सहूलियत के  लिए कंपनी रिचार्ज पोर्टफोलियो को कई सारी कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। इसमें आपको एंटरटेनमेंट प्लान, डाटा पैक्स, एनुअल प्लान्स, जियो फोन प्लान, डाटा बूस्टर प्लान, क्रिकेट प्लान्स जैसे ऑप्शन मौजूद हैं। इसी लिस्ट में एक ऐसा प्लान भी है जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है। 

जियो की लिस्ट का शानदार प्लान

जियो के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं उसे आप कंपनी का सबसे किफायती प्लान कह सकते हैं। इस प्लान की कीमत 1198 रुपये है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर करती है। इस प्लान के साथ आप एक बार में ही 84 दिन के लिए रिचार्ज की टेंशन से दूर हो जाते हैं। आप पूरी वैलिडिटी में किसी भी नेटवर्क में फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। 

अगर जियो के इस प्लान में मिलने वाले डेटा ऑफर की बात करें तो इसमें कंपनी ग्राहकों को कुल 168GB डेटा ऑफर करती है। आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकेत हैं। जियो ग्राहकों को एक्स्ट्रा डेटा का भी फायदा दे रही है। इसमें आपको कुल 18GB डेटा फ्री मिलता है। इस तरह प्लान में कुल 186GB डेटा मिल जाता है। 

रिचार्ज प्लान में मिलेगा OTT का बंपर पैक

अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो आपको यह प्लान खूब रास आने वाला है। इस प्लान में कंपनी दो सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी प्लस हॉट स्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है। इसमें आपको 90 दिन के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का जबकि 84 दिन के लिए प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। 

इन दोनों OTT के साथ आपको Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT समेत दूसरे कई प्लेटफॉर्म का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा। जियो इसमें जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का भी एक्सेस देता है। 

यह भी पढ़ें- बिना नेटवर्क के भी मोबाइल से कर सकते हैं कॉल, सेटिंग में इस फीचर को कर दें इनेबल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement