1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio लाया कमाल का रिचार्ज प्लान, 101 रुपये में मिलेगा Unlimited 5G Data

Jio लाया कमाल का रिचार्ज प्लान, 101 रुपये में मिलेगा Unlimited 5G Data

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 18, 2024 12:10 pm IST,  Updated : Oct 18, 2024 12:11 pm IST

अगर आप रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। जियो ने अपनी लिस्ट में कई तरह के प्लान्स जोड़ रखे हैं। आज हम आपको जियो का एक ऐसा धांसू रिचार्ज प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें लगभग 100 रुपये खर्च करके अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा उठा सकते हैं।

jio, Jio Offer, Jio Plan, Jio data Plan, Tech News in Hindi, Jio Data Offer, jio Cheapest Plan- India TV Hindi
जियो अपने यूजर्स के लिए लाया शानदार रिचार्ज प्लान। Image Source : फाइल फोटो

रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है। जियो ने करीब दो साल बाद जुलाई के महीने में अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम में बड़ी बढ़ोतरी की थी। जियो अपने रिचार्ज प्लान्स में कई सारे ऑफर्स देता है यही वजह कि महंगे प्लान्स के बाद भी आज कंपनी टेलीकॉम सेक्टर में सबसे बड़ी कंपनी है। जियो 49 करोड़ ग्राहकों के साथ नंबर एक के पायदान पर है। अगर आप के स्मार्टफोन में जियो का सिम है तो आज की खबर आपके बहुत काम आने वाली है। 

दरअसल जियो की लिस्ट में अलग-अलग जरूरत के  लिए अलग-अलग प्लान्स मौजूद हैं। एंटरटेनमेंट के लिए अलग प्लान्स, डेटा बूस्टर के अलग प्लान्स, ओटीटी वाले यूजर्स के लिए अलग प्लान्स मौजूद हैं। ठीक इसी तरह जियो के पास कुछ शानदार डेटा पैक भी मौजूद हैं। कंपनी की लिस्ट में एक ऐसा प्लान है जिसमें आपको लगभग 100 रुपये खर्च करके अनलिमिटेड डेटा पा सकते हैं। 

करोड़ों यूजर्स की हुई मौज

जियो की तरफ से हाल ही में अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए 101 रुपये का शानदार प्लान लाया गया है। जियो का यह प्लान ट्रू अनलिमिटेड डेटा पैक है। सबसे बड़ी खास बात यह है कि इस सस्ते प्लान में कंपनी ग्राहकों को बिना किसी लिमिट के अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रही है। 

jio, Jio Offer, Jio Plan, Jio data Plan, Tech News in Hindi, Jio Data Offer, jio Cheapest Plan, Jio
Image Source : फाइल फोटोजियो के पास अलग अलग यूजर्स के लिए अलग-अलग रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं।

आपको बता दें कि जियो अपने ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर करने के साथ ही 6GB डेटा एडिशनल दिया जाता है। अगर आप इस प्लान को लेना चाहते हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। यह प्लान सिर्फ 1GB डेटा वाले एक्टिव प्लान पर ही काम करेगा। मतलब आपके पास पहले से कोई एक्टिव प्लान होना जरूरी भी है लेकिन साथ ही में वह प्लान 1GB डेली डेटा लिमिट वाला हो। 

यूजर्स के पास हैं दो और ऑप्शन

रिलायंस जियो के पास ट्रू अनलिमिटेड अपग्रेड्स सेक्शन में तीन रिचार्ज ऑप्शन हैं। 101 रुपये प्लान के अलावा कंपनी के पास एक प्लान 151 रुपये का है और दूसरे प्लान 51 रुपये का है। 151 रुपये के प्लान में जियो यूजर्स को अनलिमिटेड 5G के साथ 9GB एडिशनल डेटा देता है। वहीं 51 रुपये के प्लान में जियो 3GB तक डेटा ऑफर करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक