1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सर्दियों में राहत देने वाला रूम हीटर बन सकता है जानलेवा, सोने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान

सर्दियों में राहत देने वाला रूम हीटर बन सकता है जानलेवा, सोने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Dec 13, 2024 09:39 am IST,  Updated : Dec 13, 2024 09:39 am IST

सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए अधिकांश घरों में रूम हीटर या फिर ब्लोअर का इस्तेमाल किया जाता है। रूम हीटर्स हमें ठंड से तो राहत देते हैं लेकिन, कई बार यह जानलेवा भी साबित होते हैं। इसलिए आपको इन्हें इस्तेमाल करने से पहले कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए।

Room Heater Safety Tips, रूम हीटर कैसे इस्तेमाल करें, Precautions for Room Heater- India TV Hindi
रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों ध्यान रखना जरूरी है। Image Source : फाइल फोटो

Safety tips for room heater: सर्दियों के दिनों में ठंड से बचने के लिए अधिकांश घरों में रूम हीटर का इस्तेमाल किया जाता है। रूम हीटर ठंड से बचने में मदद तो करते हैं लेकिन अगर इसका सही इस्तेमाल नहीं किया जाता ये जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। रूम हीटर के इस्तेमाल की वजह से मौत के कई सारे मामले सामने आ चुके हैं। ठंडियों के दिनों में ये रूम हीटर कई बार साइलेंट किलर (Room Heater Precautions) भी साबित होते हैं ऐसे में इनको इस्तेमाल करते समय बेहद सावधानी बरतने की जरूरत होती है। 

हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक मामला सामने आया जिसमें 86 वर्षीय महिला का शव उसके बेडरूम में मिला। जांच करने पर पता चला कि महिला ने रात को रूम हीटर ऑन किया था और उसे ऑन करके ही सो गईं थी। हीटर से निकलने वाली जहरीली कॉर्बन मोनोऑक्साइड गैस को ही उनकी मौत की वजह माना जा रहा है। 

ज्यादातर घरों में लोग रूम के अंदर हीटर या फिर ब्लोअर का इस्तेमाल करते हैं। रूम हीटर कमरे को फटाफट गर्म तो कर देते हैं लेकिन, कई बार ये बेहद घातक भी साबित होते हैं। अगर आप इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल करते हैं तो इनसे जान भी जा सकती है। अगर आपने भी रूम हीटर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 

रूम हीटर इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  1. कभी भी हीटर या फिर ब्लोअर को बंद कमरें में इस्तेमाल करें। कमरा बंद होने की वजह से उसमें कॉर्बन मोनोऑक्साइड जमा होने लगती है। यह एक जहरीली गैस होती है जिसमें किसी तरह की गंध नहीं होती। इस वजह से इसके जमा होने का अंदाजा भी नहीं लग पाता। हीटर यूज करते समय खिड़कियों को पूरी तरह से बंद न करें।
  2. कई लोग हीटर को चारपाई या फिर बेड के बेहद नजदीक रख देते हैं। कभी भी इस तरह की गलती न करें। बेड के नजदीक होन से बिस्तर में आग लगने का खतरा रहता है।
  3. हीटर या फिर ब्लोअर को सही दूरी पर रखें। आपको बता दें कि हीटर या फिर ब्लोअर के पीछ एक फैन लगा होता है जिससे वह अपने ऑप को कूल रखता है। अगर आप इसे दीवार के बहुत नजदीक रख देते हैं तो उसे स्पेस नहीं मिलता और इससे वह जल्दी खराब हो सकता है। 
  4. हीटर के पास कभी भी प्लास्टिक की चीज, पॉलीथीन या फिर किसी भी प्रकार का कोई ज्वलनशील पदार्थ न रखें। 
  5. अगर आपके घर में किसी को अस्थमा या फिर दूसरी किसी तरह की सांस संबंधी बीमारी है तो उनके कमरे में कभी भी हीटर का इस्तेमाल न करें।

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत में फिर से बड़ी गिरावट, 200MP कैमरे वाला फोन हुआ सस्ता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक