1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Kodak ने लॉन्च की 65 इंच वाली Smart TV सीरीज, कीमत 17 हजार रुपये शुरू

Kodak ने लॉन्च की 65 इंच वाली Smart TV सीरीज, कीमत 17 हजार रुपये शुरू

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 20, 2025 06:59 pm IST,  Updated : Sep 20, 2025 06:59 pm IST

Kodak ने नई Matrix Smart TV सीरीज भारत में लॉन्च की है, जिसकी कीमत 17000 रुपये से शुरू होती है। यह स्मार्ट टीवी Android TV OS पर काम करता है और इसमें कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं।

kodak smart tv- India TV Hindi
कोडक स्मार्ट टीवी सीरीज Image Source : KODAK

एक जमाने में अपने कैमरे के लिए लोकप्रिय कंपनी Kodak ने भारत में नई स्मार्ट टीवी सीरीज लॉन्च की है। कोडक की यह नई Matrix Smart TV सीरीज 43 इंच से लेकर 65 इंच की बड़ी स्क्रीन में आती है। Google Android 14 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड ये स्मार्ट टीवी सीरीज बेजललेस डिजाइन से लैस हैं। इस स्मार्ट टीवी सीरीज की शुरुआती कीमत 18,799 रुपये है। डिस्काउंट के बाद इसे 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।

Kodak Matrix Smart TV सीरीज की कीमत

Matrix Smart TV सीरीज में कंपनी ने 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच के स्मार्ट टीवी उतारे हैं। इनकी कीमत क्रमशः 18,799 रुपये, 23,999 रुपये, 27,649 रुपये और 37,999 रुपये है। कंपनी स्मार्ट टीवी सीरीज की खरीद पर 10% तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अमेजन और फ्लिपकार्ट समेत ई-कॉमर्स वेबसाइट पर शुरू होने वाली फेस्टिवल सेल में कोडक की यह स्मार्ट टीवी सीरीज और भी सस्ते में खरीदी जा सकेगी।

Kodak Matrix Smart TV सीरीज के फीचर्स

इस सीरीज के सभी मॉडल 4K QLED डिस्प्ले से लैस हैं। Kodak की इस नई स्मार्ट टीवी सीरीज में डॉल्वी एटमक और डॉल्वी डिजिटल का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इसमें चार बड़े स्पीकर्स दिए हैं, जो 60W तक का साउंड प्रोड्यूस कर सकता है। इस सीरीज के सभी मॉडल Google Android TV OS पर काम करते हैं और गूगल वॉइस असिस्टेंट के सपोर्ट के साथ आते हैं। यूजर्स इसमें क्रोमकास्ट और एयरप्ले बिल्ट-इन का एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं।

इसमें गूगल असिस्टेंट के अलावा क्रोमकास्ट, मिराकास्ट, पैरेंटल कंट्रोल, फास्ट बूस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस टीवी में आप गूगल प्ले स्टोर से 8000 से भी ज्यादा OTT ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इन स्मार्ट टीवी में आपको Netflix, Amazone Prime Video, JioHotstar जैसे कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स मिलेंगे।

यह भी पढ़ें -

Samsung Galaxy S24 FE की औंधे मुंह गिरी कीमत, 30000 रुपये का बंपर Price Cut

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक