1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. देसी कंपनी ने चीनी ब्रांड्स की उड़ाई नींद, 12999 रुपये में लॉन्च किया दमदार 5G स्मार्टफोन

देसी कंपनी ने चीनी ब्रांड्स की उड़ाई नींद, 12999 रुपये में लॉन्च किया दमदार 5G स्मार्टफोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 14, 2026 02:04 pm IST,  Updated : Mar 14, 2026 02:04 pm IST

Lava ने Bold 2 5G फोन भारत में लॉन्च किया है। देसी कंपनी का यह स्मार्टफोन 5000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है।

Lava Bold 2 5G- India TV Hindi
लावा बोल्ड 2 5जी Image Source : LAVA MOBILES

Lava ने एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। देसी ब्रांड का यह सस्ता फोन 5000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। लावा ने पिछले कुछ साल में अपने सस्ते फोन लॉन्च करके चीनी कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है। ज्यादातर चीनी कंपनियां इस प्राइस रेंज में 4G फोन लॉन्च कर रही हैं। लावा का यह दो कलर ऑप्शन में आता है और इसकी सेल 19 मार्च को शुरू होगी।

Lava Bold 2 5G की कीमत

Lava Bold 2 5G को कंपनी ने एक ही स्टोरेज वेरिएंट 6GB RAM + 128GB में पेश किया है। इसकी कीमत 12,999 रुपये है। कंपनी ने बताया है कि यह कीमत स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत रखा गया है। साथ ही, फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है। यह फोन 19 मार्च से ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से खरीदा जा सकेगा। फोन को फेदर व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Lava Bold 2 5G के फीचर्स

देसी कंपनी के इस फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो FHD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ-साथ 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।

Lava Bold 2 में MediaTek Dimensity 7060 5G प्रोसेसर मिलता है। फोन में 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वाटर और डस्ट प्रूफिंग के लिए फोन में IP64 रेटिंग मिलती है।

Lava Bold 2 फीचर्स
डिस्प्ले 6.67 इंच FHD+, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7060
स्टोरेज 6GB, 128GB
बैटरी 5000mAh, 33W
कैमरा 50MP, 8MP
OS Android 15

लावा के इस फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ 33W USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। लावा के इस फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिलेगा। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - कौन हैं डॉ देवेन्द्र सिंह चपलोत, जो IIT बॉम्बे से सीधे पहुंचे xAI? एलन मस्क ने भी किया Welcome

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक