1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. कौन हैं डॉ देवेन्द्र सिंह चपलोत, जो IIT बॉम्बे से सीधे पहुंचे xAI? एलन मस्क ने भी किया Welcome

कौन हैं डॉ देवेन्द्र सिंह चपलोत, जो IIT बॉम्बे से सीधे पहुंचे xAI? एलन मस्क ने भी किया Welcome

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 14, 2026 12:06 pm IST,  Updated : Mar 14, 2026 12:06 pm IST

भारतीय मूल के एआई रिसर्चर डॉ देवेंद्र सिंह चपलोत ने एलन मस्क की टीम को ज्वॉइन कर लिया है। IIT बॉम्बे के एलुमिनी रह चुके देवेंद्र सिंह चपलोत SpaceX और xAI के लिए काम करेंगे।

Devendra Singh Chaplot- India TV Hindi
देवेन्द्र सिंह चपलोत Image Source : DEVENDRA SINGH CHAPLOT/X

Elon Musk की टीम में भारतीय AI रिसर्चर डॉ देवेंद्र सिंह चपलोत की एंट्री हो गई है। मस्क ने भी IIT बॉम्बे के एलुमिनी को अपनी टीम में स्वागत किया है। भारतीय इंजीनियर डायरेक्ट एलन मस्क को रिपोर्ट करेंगे। डॉ देवेंद्र सिंह चपलोत इससे पहले Facebook (अब Meta) में भी एआई रिसर्चर के तौर पर काम कर चुके हैं। चपलोत xAI के साथ-साथ SpaceX की लीडरशिप टीम का हिस्सा बने हैं। उन्होंने अपने X हैंडल से इसकी जानकारी दी है।

डॉ देवेंद्र सिंह चपलोत ने अपने X हैंडल पर शेयर किए गए पोस्ट में बताया कि उन्होंने xAI और SpaceX को ज्वॉइन किया है, जिसमें वो एलन मस्क और उनकी टीम के साथ सुपरइंटेलिजेंस पर काम करेंगे। उनके पोस्ट को एलन मस्क ने अपने आधिकारिक X हैंडल से रीट्वीट किया है और उनका टीम में स्वागत किया है।

कौन हैं डॉ देवेंद्र सिंह चपलोत?

LinkedIn के मुताबिक, भारतीय मूल के AI रिसर्चर डॉ देवेंद्र सिंह चपलोत ने 2010 में IITJEE में ऑल इंडिया 25वीं रैंक हासिल की थी। वहीं, उनका AIEEE में ऑल इंडिया रैंक 96 रहा था। इसके बाद IIT Bombay से पढ़ाई करने के बाद वो सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में असोसिएट के तौर पर काम किया था। बाद में उन्हें Apple के साथ एआई रिसर्च इंटर्न के तौर पर काम करने का मौका मिला।

Meta के साथ कर चुके हैं काम

2018 में डॉ देवेंद्र सिंह चपलोत को Facebook (अब Meta) के साथ एआई रिसर्च इंटर्न के तौर पर काम करने का मौका मिला था। करीब 5 साल क फेसबुक और MetaAI के साथ काम करने के बाद उन्होंने कई टेक स्टार्टअप्स में AI रिसर्च साइंटिस्ट के तौर पर काम किया है। अब उन्हें एलन मस्क के साथ क्लोजली काम करने का मौका मिला है। डॉ देवेंद्र सिंह चपलोत ने IIT Bombay से अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की है। इसके बाद उन्होंने Canegie Mellon यूनिवर्सिटी से मशीन लर्निंग में PhD की है यानी उनके पास डॉक्टरेट की उपाधि भी मिल चुकी है।

डॉ देवेंद्र सिंह चपलोत ने अपने X पोस्ट में कहा कि SpaceX और xAI मिलकर एक ऐसे लीडर के तौर पर फिजिकल और डिजिटल इंटेलिजेंस को साथ में जोड़ते हैं, जो हार्डवेयर को डीप लेवल पर समझता है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि वो xAI और SpaceX को ज्वॉइन करके बेहद उत्साहित हैं। रोबोटिक रिसर्च से लेकर एआई मॉडल बनाने के लिए वो लंबे समय से इच्छा रख रहे थे।

यह भी पढ़ें - Google Pixel 10 को अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदने का मौका, मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक