Google Pixel 10 को अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदने का मौका है। गूगल का यह प्रीमियम फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। फोन की कीमत में कटौती करने के साथ-साथ बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। गूगल ने अपने इस फोन को पिछले साल दूसरी छमाही में भारतीय बाजार में उतारा था। Google का यह फोन जबरदस्त कैमरे के लिए जाना जाता है।
Google Pixel 10 में बड़ा प्राइस कट
गूगल ने अपने इस फोन को 79,999 रुपये में लॉन्च किया था। यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 12GB RAM + 256GB में आता है। फोन की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती की गई है। इसे फ्लिपकार्ट या अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 74,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर फोन की खरीद पर 5,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 51,100 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।
डिस्काउंट के बाद आप इस फोन को 10,000 रुपये सस्ते यानी 69,999 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर, आपके पास कोई पुराना फोन है और उसकी कंडीशन ठीक-ठाक है तो अच्छा एक्सचेंज ऑफर मिल सकता है। अगर, आप 20,000 रुपये भी एक्सचेंज ऑफर उठाते हैं तो इसे आप महज 49,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Google Pixel 10 के फीचर्स
गूगल ने अपने इस फ्लैगशिप फोन में 6.3 इंच का OLED Actua डिस्प्ले यूज किया है। इस डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन मिलता है।
Google Pixel 10 में Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके अलावा फोन में Google Gemini AI फीचर्स मिलते हैं। इसमें एक फिजिकल और एक eSIM कार्ड का सपोर्ट मिलता है।
| Google Pixel 10 | फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.3 इंच OLED, 120Hz |
| प्रोसेसर | Tensor G5 |
| स्टोरेज | 12GB, 256GB |
| बैटरी | 4970mAh |
| कैमरा | 48MP + 13MP + 10.8MP, 10.5MP |
| OS | Android 16 |
यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 48MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 13MP का सेकेंडरी और 10.8MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10.5MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 4970mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसके अलावा फोन में USB Type C फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए NFC, WiFi और Bluetooth जैसे फीचर्स मिलेंगे।
यह भी पढ़ें - 8 मई से बदल जाएगा Instagram, आपकी चैट्स अब नहीं रहेगी प्राइवेट