Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. देसी कंपनी ने चीनी ब्रांड्स के उड़ाए होश, 8000 रुपये से कम में लॉन्च किया तगड़ा 5G स्मार्टफोन

देसी कंपनी ने चीनी ब्रांड्स के उड़ाए होश, 8000 रुपये से कम में लॉन्च किया तगड़ा 5G स्मार्टफोन

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : May 23, 2025 12:54 pm IST, Updated : May 23, 2025 12:54 pm IST

Lava ने अपना एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन Shark 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन 8000 रुपये से भी कम कीमत में पेश किया गया है। देसी ब्रांड का यह फोन चीनी कंपनियों के लिए बड़ी टेंशन पैदा कर सकता है।

Lava Shark 5G- India TV Hindi
Image Source : LAVA MOBILES लावा शार्क 5जी

देसी ब्रांड Lava इंटरनेशनल लिमिटेड ने चीनी कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है। कंपनी ने 8,000 रुपये से कम कीमत में नया 5G स्मार्टफोन पेश किया है। यह फोन 5000mAh की बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी अगले महीने अपनी एक और बजट Bold N1 सीरीज लॉन्च करने वाली है। यह सीरीज 6,000 रुपये से कम कीमत में पेश होगी। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर इसकी कीमत और लॉन्च डेट रिवील की गई है।

Lava का यह नया फोन Shark 5G के नाम से लॉन्च किया गया है। यह एक ही स्टोरेज ऑप्शन - 4GB रैम और 64GB में आता है। इसकी रैम को वर्चुअली 8GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं, फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। लावा का यह फोन 7,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके बैक में स्टाइलिश ग्लॉसी पैनल दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। इस फोन को लावा के ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल के जरिए बेचा जाएगा। इस प्राइस रेंज में यह फोन चीनी ब्रांड्स Xiaomi, Redmi, Realme, Vivo, Infinix, Oppo, Poco के बजट 5G फोन को कड़ी टक्कर देगा।

Lava Shark 5G के फीचर्स

लावा का यह अल्ट्रा बजट 5G स्मार्टफोन Unisoc T765 5G ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है, जो 6nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। फोन में 4GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 6.75 इंच के बड़े HD+ डिस्प्ले के साथ आता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 18W USB Type C चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Lava Shark 5G लेटेस्ट Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन के बैक में 13MP का AI कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा मिलता है। यह फोन IP54 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी के छींटों और धूल-मिट्टी आदि से ये बच सकता है। कंपनी अपने इस फोन के साथ 1 साल तक फ्री होम सर्विस ऑफर करती है।

यह भी पढ़ें -

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement