1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. LG ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे बड़ा OLED TV, लाखों में है कीमत, फीचर्स करेंगे हैरान

LG ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे बड़ा OLED TV, लाखों में है कीमत, फीचर्स करेंगे हैरान

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 16, 2024 08:54 am IST,  Updated : May 16, 2024 09:42 am IST

LG OLED TV Launched: दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी LG ने दुनिया का सबसे बड़ा OLED TV लॉन्च किया है। इस स्मार्ट टीवी में AI फीचर्स दिए गए हैं और कीमत लाखों रुपये में है। इस स्मार्ट टीवी को 43 इंच से लेकर 97 इंच की स्क्रीन साइज में खरीद सकते हैं।

LG OLED TV Launched- India TV Hindi
LG OLED TV Launched Image Source : FILE

LG ने दुनिया का सबसे बड़ा OLED TV भारत में लॉन्च कर दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह स्मार्ट टीवी AI फीचर के साथ आता है। इस स्मार्ट टीवी में 97 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा एलजी ने दो और स्मार्ट टीवी सीरीज LG QLED evo AI और LG QNED AI भारत में पेश किए हैं, जो 43 इंच से 97 इंच की स्क्रीन साइज में आते हैं। दुनिया के सबसे बड़े OLED TV को कंपनी ने LG QLED97G4 मॉडल नंबर के साथ उतारा है। इस स्मार्ट टीवी में बिल्ट-इन स्पीकर मिलते हैं। आइए, जानते हैं LG के सबसे बड़े OLED TV की कीमत और मिलने वाले फीचर्स के बारे में...

LG OLED AI TV के फीचर्स

एलजी के इस नए OLED AI TV के फीचर्स की बात करें तो इनमें नया Alpha 11 प्रोसेसर दिया गया है, जो पिछली जेनरेशन के मुकाबले चार गुना बेहतर काम करता है। इसमें ग्राफिक्स के लिए G4 प्रोसेसर मिलेगा। साथ ही, यह AI पिक्चर प्रो, AI सुपर अपस्केलिंग, HDR डायनैमिक टोन मैपिंग, AI साउंड प्रो समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। यूजर्स को इसमें रियल टाइम पिक्चर क्वालिटी को अपस्केल करने का ऑप्शन मिलेगा। साथ ही, इसके इन-बिल्ट स्पीकर में बेहतरीन सराउंड साउंट एक्सपीरियंस मिलता है।

LG ने इस स्मार्ट टीवी के साथ नया WebOS Re लॉन्च किया है, जो इन स्मार्ट टीवी के यूजर इंटरफेस को बेहतर बनाता है। कंपनी ने 5 साल तक सॉफ्टवेयर अपग्रेड का वादा किया है। इस स्मार्ट टीवी के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें HDMI 2.1, Dolby Vision Gaming, Nvidia G-shnc- VDR जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस स्मार्ट टीवी की स्क्रीन में 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है, जिसकी वजह से क्रिस्टल क्लियर वीडियो क्वालिटी मिलती है।

LG OLED TV Launched
Image Source : FILELG OLED TV Launched

कितनी है कीमत?

  1. LG OLED evo G4 AI सीरीज की शुरुआती कीमत 2,39,990 रुपये है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 20,49,990 रुपये है। यह टीवी सीरीज 55 इंच, 65 इंच, 77 इंच और 97 इंच स्क्रीन साइज में आती है।
  2. LG OLED evo C4 AI सीरीज को 1,19,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्ट टीवी सीरीज 42 इंच, 48 इंच, 55 इंच, 65 इंच, 77 इंच और 83 इंच स्क्रीन साइज में आती है।
  3. LG QLED B4 AI सीरीज की शुरुआती कीमत 1,69,990 रुपये है। इसे 55 इंच, 65 इंच और 77 इंच स्क्रीन साइज में खरीद सकते हैं।
  4. LG QNED MiniLED TV की कीमत 1,89,990 रुपये है और यह एक ही 65 इंच स्क्रीन साइज में आता है।
  5. LG QNED AI TV की शुरुआती कीमत 1,03,990 रुपये है। इसे 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच स्क्रीन साइज में खरीद सकते हैं।
  6. LG QNED 82T AI TV की शुरुआती कीमत 62,990 रुपये है। इस स्मार्ट टीवी को 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच स्क्रीन साइज में खरीद सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक