1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 7000mAh बैटरी वाले सबसे सस्ते 5G फोन की सेल, मिल रहा 5000 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट

7000mAh बैटरी वाले सबसे सस्ते 5G फोन की सेल, मिल रहा 5000 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 25, 2026 04:32 pm IST,  Updated : May 25, 2026 04:32 pm IST

Motorola के हाल में लॉन्च हुए सस्ते फोन की सेल शुरू हो गई है। 7000mAh बैटरी वाले फोन की खरीद पर दमदार डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।

Moto G37, Moto G37 Power- India TV Hindi
मोटोरोला जी37 सीरीज पर ऑफर Image Source : MOTOROLA INDIA

7000mAh बैटरी वाले मोटोरोला के सबसे सस्ते 5G फोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। मोटोरोला ने अपने दो किफायती फोन Moto G37 और Moto G37 Power को पिछले सप्ताह भारतीय बाजार में पेश किया है। ये दोनों फोन दमदार बैटरी के साथ-साथ 50MP कैमरा समेत तगड़े फीचर्स से लैस हैं। कंपनी फोन की पहली सेल में 5,000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

Moto G37, Moto G37 Power पर ऑफर

Moto G37 5G भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM + 64GB में आता है। यह फोन दो कलर ऑप्शन Panatone Impenetrable और Panatone Capri में खरीदा जा सकता है। वहीं, Moto G37 Power को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में खरीद सकते हैं। यह Panatone Nautical Blue, Panatone Impenetrable और Panatone Capri तीन कलर ऑप्शन में आता है।

Moto G37 की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, Moto G37 Power को भारत में 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन का टॉप वेरिएंट 18,999 रुपये में मिलेगा। पहली सेल में इन दोनों फोन की खरीद पर 5,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। वहीं, इन दोनों फोन की खरीद पर 5,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा।

Moto G37, Moto G37 Power के फीचर्स

ये फोन देखने में एक जैसे हैं और लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। इन दोनों फोन में 6.6 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन HD+ है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, इन दोनों फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स तक की है। इनमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। Moto G37 Series के ये दोनों फोन MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट पर काम करते हैं। इनमें 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

मोटोरोला के इन दोनों फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इनमें 50MP का मेन और एक PDAF सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटोरोला के इन दोनों फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा। ये दोनों फोन WiFi, 5G, 4G, Bluetooth 5.4, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस हैं। इनमें Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी 3 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट ऑफर कर रही है।

Moto G37 सीरीज के बैक में वीगन लेदर फिनिशिंग मिलती है। ये दोनों फोन IP64 रेटेड हैं, जिसकी वजह से पानी में भींगने और धूल से खराब नहीं होंगे। Moto G37 में 5200mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 20W वायर्ड चार्जिंग फीचर दिया गया है। वहीं, Moto G37 Power में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Google Chrome को लेकर सरकार की नई चेतावनी, खाली कर देगा आपका बैंक अकाउंट! तुरंत कर लें ये काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक