1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Moto G67 Power 5G फोन पर लॉन्च होते ही बड़ा डिस्काउंट, ऐसे ले सकते हैं फायदा

Moto G67 Power 5G फोन पर लॉन्च होते ही बड़ा डिस्काउंट, ऐसे ले सकते हैं फायदा

 Published : Nov 12, 2025 05:34 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 05:34 pm IST

Moto G67 Power 5G फोन में 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 50-मेगापिक्सेल सोनी LYT-600 मेन रियर कैमरा, 32-मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा के साथ 4nm स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट मिलता है।

Moto G67 Power 5G- India TV Hindi
मोटो जी67 पावर 5जी Image Source : MOTOROLA

Moto G67 Power 5G Discount: मोटोरोला ने हाल ही में 5 नवंबर को अपना Moto G67 Power स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है और लॉन्च करने के एक हफ्ते के भीतर ही ये फोन देशभर में बिक्री के लिए उपलब्ध होने लगा है। इस फोन में 7000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। फोन ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 50-मेगापिक्सेल सेंसर के साथ आता है और फ्रंट में 6.7-इंच की डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 50-मेगापिक्सेल सोनी LYT-600 मेन रियर कैमरा, 32-मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा के साथ 4nm स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट मिलता है।

मोटो जी67 पावर 5जी पर डिस्काउंट

बैंक ऑफरः भारत में Moto G67 Power की कीमत 8GB रैम + 128जीबी स्टोरेज के लिए 15,999 रुपये है और इस पर आपको 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। ये डिस्काउंट आपको एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के ट्रांजेक्शन के ऊपर मिल सकेगा। इस डिस्काउंट को लेने के बाद आपको ये फोन 15,999 की बजाए 14,999 रुपये का पड़ेगा। ये स्मार्टफोन आपको फ्लिपकार्ट, मोटोरोला की वेबसाइट और देश के चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर मिल सकता है। 

जियो बेनेफिटः Moto G67 Power 5G के खरीदार अगर रिलायंस जियो की तरफ से 449 रुपये का प्रीपेड प्लान लेते हैं तो उन्हें कुल 10,000 रुपये के बेनेफिट लेने का मौका मिल सकता है, ऐसा कंपनी की तरफ से कन्फर्म भी किया गया है। इसमें 2000 रुपये का कैशबैक और 8000 रुपये के एडीशनल पार्टनर कूपन शामिल हैं।

Moto G67 Power 5G के कलर्स

ये तीन Pantone क्यूरेटेड कलर्स में मिलेगा और एक ही तरह के स्टोरेज वेरिएंट में आता है। नया Moto G67 Power 5G  के तीन कलर्स की बात करें तो ये पैनटोन पैराशूट पर्पल, पैनटोन ब्लू कुराकाओ और पैनटोन सिलेंट्रो कलर में आता है।

Moto G67 Power 5G के अन्य फीचर्स

Moto G67 Power 5G में एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक एक्सेलेरोमीटर, एक एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक जायरोस्कोप, एक SAR सेंसर और एक ई-कंपास भी है। कनेक्टिविटी के लिए यह 5G, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और BeiDou को सपोर्ट करता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेंज ऑडियो सपोर्ट वाला डुअल स्टीरियो स्पीकर सेटअप भी है। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट को धूल और छींटों से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग मिली है। इसके रियर पैनल पर वीगन लेदर फिनिश भी है।

यह भी पढ़ें

WhatsApp के नए फीचर से आसान होगा फोटो-वीडियो, लिंक-डॉक्यूमेंट खोजना, हर बार चैट में जाने का झंझट खत्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक