1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola ने फिर किया कमाल, सस्ते में लॉन्च किया धांसू फोन, पानी में डूबाने से भी नहीं होगा खराब

Motorola ने फिर किया कमाल, सस्ते में लॉन्च किया धांसू फोन, पानी में डूबाने से भी नहीं होगा खराब

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 17, 2024 03:27 pm IST,  Updated : Sep 17, 2024 03:36 pm IST

Motorola Edge 50 Neo 5G launched in India: मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना एक और दमदार फोन लॉन्च किया है। यह फोन IP68 रेटिंग और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है।

Motorola Edge 50 Neo 5G launched in India- India TV Hindi
Motorola Edge 50 Neo 5G launched in India Image Source : MOTOROLA INDIA

Motorola Edge 50 Neo 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग, वायरलेस चार्जिंग जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है। कंपनी इस सीरीज में Edge 50 और Edge 50 Ultra को पहले ही भारत में उतार चुकी है। मोटोरोला पिछले कुछ महीने में भारतीय बाजार में कई मिड और बजट स्मार्टफोन उतार रहा है। आइए, जानते हैं मोटोरोला के इस नए मिड बजट फोन के बारे में...

Motorola Edge 50 Neo 5G की कीमत

मोटोरोला का यह स्मार्टफोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 8GB RAM + 256GB में आता है। इस फोन की कीमत 23,999 रुपये है। इसे चार कलर ऑप्शन- Nautical Blue, Poinciana, Lattè और Grisaille में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की पहली सेल 24 सितंबर दिन के 12 बजे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर आयोजित की जाएगी। फोन की खरीद पर कंपनी 1,000 रुपये का फ्लैट बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

Motorola Edge 50 Neo 5G के फीचर्स

  1. मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 1.5K pOLED LTPO डिस्प्ले के साथ आता है।
  2. फोन का डिस्प्ले 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है।
  3. Edge 50 Neo में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है।
  4. फोन 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिसे एक्सपेंड किया जा सकता है।
  5. यह फोन Android 14 पर बेस्ड कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
  6. सिक्योरिटी के लिए इसमें ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  7. Motorola Edge 50 Neo में 4310mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 65W फास्ट वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
  8. यह फोन IP68 रेटेड है, जिसका मतलब है कि फोन को पानी में डूबाने पर भी यह खराब नहीं होगा।
  9. Motorola Edge 50 Neo के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है।
  10. इसके अलावा फोन के बैक में 13MP का अल्ट्रा वाइड और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा।
  11. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - 5200mAh बैटरी, 80W चार्जिंग वाले Realme के दमदार फोन की सेल, दिवाली तक मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक