मोटोरोला ने भारतीय बाजार में इस साल जून के महीने में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Ultra 5G को लॉन्च किया था। कैमरा से लेकर प्रोसेसर तक लगभग सब कुछ फ्लैगशिप लेवल का दिया गया है। अगर आप एक नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि कंपनी ने इसकी कीमत कम कर दी है। इस स्मार्टफोन में आपको Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है जो कि हाई स्पीड परफॉर्मेंस देता है।
आपको बता दें कि मोटोरोला ने Motorola Edge 50 Ultra 5G को बाजार में 64,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। लेकिन अब इसकी कीमत में बड़ी गिरावट आ चुकी है। कंपनी ने इसके दाम में 10000 रुपये तक की कटौती कर दी है। आप अभी इस स्मार्टफोन को 54,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।
Motorola Edge 50 Ultra 5G सिंगल वेरिएंट के साथ आता है जिसमें आपको 12GB की रैम और 512GB की स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन Forest Grey, Peach Fuzz और Nordic Wood तीन कलर ऑप्शन के साथ आता है। अगर आप इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदते हैं तो आपको बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिल जाएगा।
फ्लिपकार्ट में Axis Bank Credit Card से Edge 50 Ultra 5G खरीदने पर आपको 5 पर्सेंट का कैशबैक मिलेगा। वहीं आप एक्सचेंज ऑफर में 51,100 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि आपको कितनी वैल्यू मिलेगी यह आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगा।
यह भी पढ़ें- Instagram में आया शानदार फीचर, फोटो को पर्सनलाइज्ड करने का मिलेगा ऑप्शन
संपादक की पसंद