1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nothing Phone 3 की आधी हो गई कीमत, Flipkart Sale की डील हुई रिवील

Nothing Phone 3 की आधी हो गई कीमत, Flipkart Sale की डील हुई रिवील

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 15, 2025 12:10 pm IST,  Updated : Sep 15, 2025 12:10 pm IST

Nothing Phone 3 को अब तक के सबसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। नथिंग का यह फोन 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। प्राइस कट के बाद यह आधी से भी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा।

Nothing Phone 3- India TV Hindi
नथिंग फोन 3 Image Source : NOTHING

Nothing Phone 3 की कीमत में अब तक की सबसे बड़ी कटौती कर दी गई है। नथिंग का यह फ्लैगशिप फोन अब आधी से भी कम कीमत में मिल रहा है। नथिंग ने इस फोन को कुछ महीना पहले iPhone 16 से भी महंगा लॉन्च किया था। फ्लिपकार्ट पर 23 सितंबर से शुरू होने वाली सेल में इस फोन को 45,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने नथिंग के इस फ्लैगशिप फोन पर मिलने वाले ऑफर की डिटेल रिवील की है। नथिंग का यह फोन जबरदस्त कैमरे और यूनीक डिजाइन के साथ आता है।

Nothing Phone 3 में बड़ा प्राइस कट

Nothing Phone 3 को दो स्टोरेज वेरिएंट- 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 89,999 रुपये में आता है। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में यह फोन 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। हालांकि, फ्लिपकार्ट ने फोन पर मिलने वाले बैंक या अन्य ऑफर्स के बारे में फिलहाल खुलासा नहीं किया है। नथिंग फोन 3 को दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और व्हाइट में आता है।

Nothing Phone 3
Image Source : FLIPKARTनथिंग फोन 3

Nothing Phone 3 के फीचर्स

नथिंग का यह फोन 6.67 इंच के फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस दिया गया है। इसमें 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।

Phone 3 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite जैसा परफॉर्म करता है। इसमें 16GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 5 साल तक एंड्रॉइड अपडेट्स और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स ऑफर करती है।

Nothing Phone 3 फीचर्स
डिस्प्ले 6.67 AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4
स्टोरेज 16GB, 512GB
बैटरी 5500mAh, 65W
कैमरा 50MP + 50MP + 50MP, 50MP
OS Android 15, Nothing OS 3

इस फ्लैगशिप फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का पेरीस्कोप और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 50MP का कैमरा मिलेगा।

इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 65W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन IP68, IP69 जैसे रेटिंग्स के साथ आता है, जिसकी वजह से फोन पानी और धूल आदि में गिरने या डूबने से खराब नहीं होगा। इसमें एक e-SIM और एक फिजिकल SIM कार्ड का सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें -

LED Smart TV पर ऑफर्स की बारिश, सस्ते में मिल रहे LG, Samsung के स्मार्ट टीवी, कीमत 9999 रुपये से शुरू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक