साल के आखिरी 2 महीने आने में चंद ही दिन बाकी हैं और नवंबर की शुरुआत से पहले ही स्मार्टफोन बाजार में हलचल मची हुई है। नवंबर में कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फ्लैगशिप फोन या सीरीज फोन को लॉन्च करने वाली हैं और इस लिस्ट में OnePlus से लेकर ओप्पो, रियलमी और iQOO, Nothing जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं। आप अगर नया फोन लेना चाहते हैं तो केवल चंद दिन रुक जाएं क्योंकि नवंबर आते ही इन कंपनियों के नए और अपडेटेड फोन बाजार में उतरने वाले हैं।
OnePlus 15 सीरीज
OnePlus 15 सीरीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है और भारत में ये नवंबर 2025 में लॉन्च होने वाला है। बताया जा रहा है कि इसका डिजाइन कमोबेश इस साल आए OnePlus 13 जैसा ही होने वाला है। इसमें 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले पैनल का यूज किया जा सकता है और जिसमें 1.5K रेजलूशन के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। फोन का डिस्प्ले वनप्लस 13 के मुकाबले ज्यादा टिकाऊ होगा, ऐसा कंपनी के फोन के टीजर में दावा किया गया है। इसमें 7300mAh बैटरी के साथ 120W वायर्ड चार्जिंग और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। OnePlus 15 में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा और इसका पैनल सिरेमिक गार्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड होगा। ये डिवाइस क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 processor पर रन करेगा।
OPPO Find K9 Series
OPPO Find K9 Series की लॉन्चिंग भी नवंबर 18 को हो सकती है और ये मॉडल में आने वाला है जिनके नाम Find X9 और Find X9 Pro हो सकते हैं। इसमें 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा जिसके साथ 120 Hz का रिफ्रेश रेट 3600 निट की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। ये Arm G1-Ultra GPU के साथ 9500 मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर पर रन करेगा। डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर भी मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 7500mAh की बैटरी मिलेगी जिसको 80W की वायर्ड चार्जिंग और 50W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
iQOO 15
iQOO 15 को नवंबर 25 को भारत और यूएस के बाजार में उतारा जा सकता है और इसमें 7000mAh की बैटरी मिल सकती है। iQOO 15 को भारत में 59,99 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ इंडियन स्मार्टफोन बाजार में उतारा जा सकता है। इसकी प्राइसिंग डिटेल को लेकर ये अपडेट मिला है। इसमें 100W की वायर्ड और 50W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है और 50MP का ही अल्ट्रा वाइड और टेलीस्कोपिक पेरीस्कोपिक कैमरा मिलने की बात इसके अनबॉक्सिंग वीडियो के जरिए सामने आई है।
Nothing Phone 3a Lite
नवंबर में Nothing Phone 3a Lite की भी लॉन्चिंग होने वाली है और इस फोन को 20-222 हजार की रेंज में आने वाले फोन्स में एक अच्छा फोन माना जा सकता है। Nothing Phone 3a Lite सिंगल 8GB रैम + 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वेरिएंट के साथ आ सकता है। ये ब्लैक या व्हाइट कलर में आ सकता है। ये फोन नथिंग के ही 3ए फोन से ही कम कीमत पर लॉन्च हो सकता है जो इस साल मार्च में 22,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। नथिंग के इस 3ए फोन में भी 8GB रैम + 128GB का स्टोरेज ऑप्शन मिला था और Nothing Phone 3a Lite में भी ये ऑप्शन मिलेगा।
Lava Agni 4 5G
देसी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी लावा का फोन Lava Agni 4 5G भी इस नवंबर में लॉन्च होने वाला है और इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट और 7000mAh की बैटरी मिलेगी। फोन में ड्यूल रियल कैमरा सेटअप तो आएगा ही, उसके अलावा 6.78 इंच के डिस्प्ले के साथ रिफ्रेश रेट 120 Hz होगा। ये फोन पिछले साल आए Lava Agni 3 के आगे का फोन होगा यानी उसका सक्सेसर होने वाला है और इसमें 7,000mAh की बैटरी मिलेगी। 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला ये फोन 25,000 से 30,000 रुपये के बीच में मिल सकता है।
Realme GT 8 Pro
Realme GT 8 Pro को नवंबर में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है और ये फोन स्नैपड्रैन 8 Elite प्रोसेसर के साथ आएगा जिसमें R1 गेमिंग चिप साथ मिलेगी। इस डिवाइस में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 2K रेजलूशन फ्लैट पैनल भी मिल सकता है. इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 50MP टेलीफोटो शूटर मिलेगा, ऐसा दावा किया जा रहा है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी मिलेगी लेकिन इसकी चार्जिंग डिटेल्स अभी सामने आनी बाकी हैं तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए।
Vivo X300 Pro
Vivo X300 Pro मुख्य तौर पर 6.78 इंच के डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसमें 4500 निट की पीक ब्राइटनेस और अल्ट्रा HDR इमेज सपोर्ट मिलेगा। ये फोन ARM G1-Ultra GPU के साथ 9500 मीडियाटेक डाइमेंसिटी पर रन करेगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप तो मिलेगा ही, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर भी मिलेगा। इसके अलावा 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड एंगल सेंसर भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट स्नैपर भी मिलेगा। इस डिवाइस में 6510mAh की बैटरी के साथ 90W की वायर्ड और 40W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट का फीचर मिलेगा.
यह भी पढ़ें
iQOO 15 तगड़े फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च, कीमत इतनी होगी कि जेब पर नहीं पड़ेगा भारी