1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus 16 का First Look, टीजर में दिखी पहली झलक, डिजाइन में होगा बड़ा बदलाव?

OnePlus 16 का First Look, टीजर में दिखी पहली झलक, डिजाइन में होगा बड़ा बदलाव?

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 31, 2026 05:44 pm IST,  Updated : Jul 31, 2026 05:59 pm IST

OnePlus 16 की लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। वनप्लस के इस अपकमिंग फ्लैगशिप फोन का पहला टीजर जारी हुआ है, जिसमें फोन की झलक देखने को मिली है।

OnePlus 16- India TV Hindi
वनप्लस 16 Image Source : ONEPLUS/WEIBO

OnePlus के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन OnePlus 16 का पोस्टर सामने गया है। चीनी कंपनी का यह फोन जल्द ही लॉन्च होगा। यह पिछले साल चीनी मार्केट में आए OnePlus 15 का अपग्रेड होगा। इस फोन के डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। वनप्लस के इस अपकमिंग फ्लैगशिप फोन के बारे में कंपनी के ब्रांड जनरल मैनेजर Liu Baoyou ने आधिकारिक जानकारी शेयर की है।

डिजाइन में बड़ा बदलाव?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी हुए इस टीजर में देखा जा सकता है कि फोन के बैक पैनल में सर्कुलर कैमरा डिजाइन दिया गया है। फोन के बैक में दो कैमरे दिए जा सकते हैं। इसके साथ LED लाइट मिलेगी। पहले भी वनप्लस के इस अपकमिंग फोन का रेंडर सामने आया था, जिसमें सर्कुलर कैमरा डिजाइन देखने को मिला था।

OnePlus 16 के जारी इस पोस्टर की कंपनी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, यह देखने में ऑफिशियल पोस्टर की तरह ही लग रहा है। कंपनी के ब्रांड मैनेजर ने कंफर्म किया है कि OnePlus की सेल में साल-दर-साल 13 फीसदी की बढोतरी हुई है। कंपनी तीन एक्सक्लूसिव गेमिंग टेक्नोलॉजी Fengchi Gaming Kernel, Extreme High Refresh Rate और Esports Triple-Chip पर काम कर रही है। ये सभी तकनीक OnePlus 16 में देखने को मिलेंगे।

OnePlus 16 के संभावित फीचर्स

वनप्लस का यह फ्लैगशिप फोन 6.78 इंच के OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है। फोन के डिस्प्ले में 1.5K रेजलूशन और 185Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। यह फोन अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस के इस फ्लैगशिप फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट मिल सकता है।

यह Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वनप्लस के इस फ्लैगशिप फोन में कंपनी 9000mAh की बैटरी दे सकती है। इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोन के बैक में 200MP का डुअल कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है।

क्या भारत में नहीं होगा लॉन्च?

OnePlus 16 के बारे में पिछले दिनों एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि वनप्लस अपने अपकमिंग फ्लैगशिप फोन को भारत में लॉन्च नहीं करेगी। कंपनी ने पहले ही यूरोप और अमेरिकी मार्केट से एग्जिट करने की घोषणा कर दी है। हालांकि, भारत को लेकर कंपनी ने फिलहाल ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy F70 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, कीमत और फीचर्स कंपनी ने किया कंफर्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक