1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 27 जून को लॉन्च होगा OnePlus का तगड़ा स्मार्टफोन, मिलेगी 6100mAh की बैटरी

27 जून को लॉन्च होगा OnePlus का तगड़ा स्मार्टफोन, मिलेगी 6100mAh की बैटरी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 21, 2024 04:43 pm IST,  Updated : Jun 21, 2024 04:43 pm IST

OnePlus Ace 3 Pro की लॉन्च डेट सामने आ गई है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 6,100mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आएगा। इसके साथ वनप्लस अपने कई और प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च करेगा।

OnePlus Ace 3 Pro- India TV Hindi
OnePlus Ace 3 Pro Image Source : ONEPLUS

OnePlus जल्द ही 6100mAh बैटरी वाला धांसू फोन लॉन्च करने वाला है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 27 जून को लॉन्च होगा। कंपनी के इस स्मार्टफोन का लुक और डिजाइन OnePlus 12 सीरीज की तरह ही होगा। इस स्मार्टफोन के अलावा OnePlus Pad Pro, OnePlus Buds 3 और OnePlus Watch 2 भी लॉन्च हो सकते हैं। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। यह Ace सीरीज का अगला फोन होगा, जिसे घरेलू बाजार में उतारा जाएगा।

चीनी सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म Weibo पर OnePlus ने कंफर्म किया है कि इस फोन को 27 जून को लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Ace 3 Pro को कंपनी सिरामिक कलेक्टर एडिशन और व्हाइट फिनिश के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन में 8.5mm स्क्रेच और वाटर रेसिस्टेंट फीचर भी दिया जाएगा। नई Ace सीरीज के इस स्मार्टफोन में 6,100mAh की बैटरी के साथ 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग फीचर मिल सकता है। यही नहीं, वनप्लस का यह फोन नई ग्लेशियर बैटरी टेक्नोलॉजी पर काम करेगा।

पिछले दिनों चीनी टिप्स्टर Digital Chat Station ने वनप्लस के इस अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बैटरी के बारे में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर जानकारी शेयर की थी। टिप्स्टर के मुताबिक, इस फोन में 2,970mAh के दो बैटरी पैक दिए जाएंगे, जिसकी वैल्यू 5,940mAh है। इस तरह से बैटरी की टोटल टिपिकल वैल्यू 6,100mAh होगी।

मिलेंगे तगड़े फीचर्स

OnePlus Ace 3 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का 1.5K रेजलूशन वाला डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz LTPO रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का मेन, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया जा सकता है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 39,000 रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - OnePlus ने सबको किया हैरान, जल्द लॉन्च करेगा 6100mAh बैटरी वाला धांसू स्मार्टफोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक