1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus 12, Xiaomi 14 को टक्कर देगा Motorola का लेटेस्ट फोन, दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

OnePlus 12, Xiaomi 14 को टक्कर देगा Motorola का लेटेस्ट फोन, दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 18, 2024 01:43 pm IST,  Updated : Jun 18, 2024 01:43 pm IST

Motorola Edge 50 Ultra Launch: मोटोरोला ने भारत में अपना एक और तगड़े फीचर वाला फोन लॉन्च किया है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन इन-बिल्ट AI फीचर से लैस है और OnePlus, Xiaomi, Oppo जैसे ब्रांड्स के फ्लैगशिप फोन को टक्कर देगा।

Motorola Edge 50 Ultra Launch- India TV Hindi
Motorola Edge 50 Ultra Launch Image Source : FLIPKART

Motorola Edge 50 Ultra Launch: मोटोरोला ने अपना एक और तगड़ा स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Motorola Edge 50 Series का यह स्मार्टफोन OnePlus 12, Xiaomi 14 जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देगा। Motorola Edge 50 Ultra में यूजर्स को 100x सुपरजूम वाला कैमरा, 12GB RAM, वायरलेस चार्जिंग के साथ-साथ Moto AI जैसे फीचर्स मिलेंगे। आइए, जानते हैं मोटोरोला के इस तगड़े फीचर वाले स्मार्टफोन के बारे में...

कितनी है कीमत?

Motorola Edge 50 Ultra को भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 12GB RAM + 512GB में लॉन्च किया गया है। फोन की कीमत 54,999 रुपये है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन- Forest Gray, Nordic Wood और Peach Fuzz में खरीद सकते हैं। इस फोन की पहली सेल 24 जून 2024 को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की जाएगी। फोन की खरीद पर 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट HDFC और ICICI बैंक के कार्ड पर मिलेगा।

मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

मोटोरोला के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6.7 इंच का 3D कर्व्ड p-OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन के डिस्प्ले में पंच-होल कैमरा डिजाइन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन FHD+ रेजलूशन और 144Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसका डिस्प्ले 2,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को भी सपोर्ट करता है।

Motorola Edge 50 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जिसे हाल ही में POCO F6 और Xiaomi 14 Civi में यूज किया गया है। यह प्रोसेसर इन-बिल्ड AI फीचर को सपोर्ट करता है। इसमें 12GB RAM और 512GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। मोटोरोला का यह फोन Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

इस फोन में 4,500mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 125W USB Type C वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर का भी सपोर्ट मिलेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, GPS, NFC जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन, 64MP का टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन का कैमरा 100x जूम फीचर को सपोर्ट करता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का कैमरा मिलेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक