1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Smartphones Launch June 2024: Honor, OnePlus जैसे तगड़े स्मार्टफोन होने जा रहे हैं लॉन्च, देखें लिस्ट

Smartphones Launch June 2024: Honor, OnePlus जैसे तगड़े स्मार्टफोन होने जा रहे हैं लॉन्च, देखें लिस्ट

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 26, 2024 05:04 pm IST,  Updated : May 26, 2024 05:04 pm IST

अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपको कुछ दिनों का इंतजार कर लेना चाहिए। जून 2024 में ऑनर, वनप्लस, शाओमी, वीवो जैसे कई सारे टॉप ब्रैंड अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं। जून में मार्केट में मिड रेंज फ्लैगशिप के साथ साथ कई सारे फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी दस्तक देंगे।

Upcoming phones june 2024, Upcoming Mobile phone launch, Vivo X Fold 3 Pro launch date- India TV Hindi
जून में लॉन्च होंगे एक से बढ़कर एक दमदार स्मार्टफोन्स। Image Source : फाइल फोटो

Smartphones Launch June 2024: स्मार्टफोन मेकर कंपनियां हर महीने एक से बढ़कर एक फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स लॉन्च करती रहती है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जून का महीना आपके लिए धमाकेदार रहने वाला है। आने वाले महीने में वनप्लस, वीवो, ऑनर, शाओमी समेत कई बड़े ब्रैंड अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं। 

आपको बता दें कि जून के महीने में ही नॉर्मल स्मार्टफोन के साथ आपको कुछ नए फोल्डेबल स्मार्टफोन भी देखने को मिल सकते हैं। वीवो जून में अपनो Vivo X Fold 3 Pro को पेश करेगा। अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं तो कुछ दिनों का इंतजार कर लें क्योंकि जून में आपके पास खरीदारी के लिए कुछ नए ऑप्शन भी मिल जाएंगे। 

आइए आपको बताते हैं कि जून के महीने में कौन कौन से स्मार्टफोन बाजार में दस्तक देने जा रहे हैं। 

Vivo X Fold 3 Pro​

जून में वीवो अपना फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 3 Pro को लॉन्च करने जा रहा है। यह स्मार्टफोन 6 जून 2024 को लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5700mAh की बैटरी मिलेगी। यह स्मार्टफोन 100W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। 

OnePlus Nord CE4 Lite

वनप्लस ने हाल ही में भारत ने OnePlus Nord CE4 को लॉन्च किया था। अब कंपनी नॉर्ड सीरीज का एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। वनप्लस OnePlus Nord CE4 Lite को कंपनी मिड जून में लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन 24,999 के प्राइस ब्रैकेट में आ सकता है। इसमें यूजर्स को 48+8+2 MP का रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। 

Xiaomi Civi 4 Pro​ 

अगर आप शाओमी के फैंस हैं तो आपके लिए भी अच्छी खबर है। शाआोमी मिड जून 2024 में Xiaomi Civi 4 Pro​ को भारत में लॉन्च कर सकता है। कंपनी इसे 49,999 रुपये में कीमत में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल अभी कंपनी ने इस अपकमिंग फोन को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। 

Motorola लॉन्च करेगा दो दमदार स्मार्टफोन्स

स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला भी मिड जून में दो नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकता है। जून में मोटोरोला की तरफ से Motorola Edghe 50 Ultra और Motorola G85​ को लॉन्च किया जा सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी और 125W  की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी के इन दोनों ही फोन्स में दमदार कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। Motorola Edghe 50 Ultra में 64 MP + 50 MP + 50 MP का ट्रिपल कैमरा सेट मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें- Samsung का लेदर बैक पैनल वाल फोन कल होगा लॉन्च, इसके फीचर्स आपको कर देंगे खुश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक