1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung का लेदर बैक पैनल वाल फोन कल होगा लॉन्च, इसके फीचर्स आपको कर देंगे खुश

Samsung का लेदर बैक पैनल वाल फोन कल होगा लॉन्च, इसके फीचर्स आपको कर देंगे खुश

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 26, 2024 03:50 pm IST,  Updated : May 26, 2024 03:50 pm IST

Samsung फैंस के लिए अच्छी खबर है। सैमसंग कल अपने फैंस और ग्राहकों के लिए एक तगड़ा स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। सैमसंग कल भारतीय बाजार में Samsung Galaxy F55 5G को पेश करेगा। कंपनी पहले इस फोन को 17 मई को लॉन्च करने वाली थी लेकिन कुछ कारणों से इसकी लॉन्चिंग टल गई थी।

Samsung Galaxy F55 5G, Samsung Galaxy F55 5G launch date, Samsung Galaxy F55 5G price- India TV Hindi
सैमसंग लॉन्च करने जा रहा है दमदार स्मार्टफोन। Image Source : फाइल फोटो

अगर आप सैमसंग के फैंस हैं और कंपनी के स्मार्टफोन पसंद करते तो आपके लिए अच्छी खबर है। सैमसंग अपने फैंस के लिए कल यानी 27 मई 2024 को एक नया स्मार्टफोन पेश करने जा रहा है। सैमसंग कल Samsung Galaxy F55 5G को भारत में लॉन्च करेगा। कंपनी पहले इस फोन को 17 मई को लॉन्च करने जा रही है लेकिन कुछ कारणों की वजह से इसकी लॉन्चिंग को आगे के लिए बढ़ा दिया गया था। 

सैमसंग ने Samsung Galaxy F55 5G में दमदार फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। अगर आप भी इस फोन की लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे थे तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है। कंपनी इस स्मार्टफोन को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही जगहों पर सेल के लिए उपलब्ध राएगी। Samsung Galaxy F55 5G लेदर बैक पैनल के साथ एंट्री करेगा। 

अगर आप Samsung Galaxy F 55 5G को लेना चाहते हैं बता दें कि कंपनी इसे फ्लिपकार्ट पर लॉन्च करेगी। आप इसे फ्लिपकार्ट के साथ साथ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीद सकेंगे। लॉन्चिंग से पहले ही सैमसंग की तरफ से इसका एक टीजर भी रिलीज किया गया है। 

Samsung Galaxy F55 5G को लेकर कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया गया था जिसमें कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर संकेत दिए थे। सैमसंग ने अपने पोस्ट में संकेत दिए हुए लिखा था कि इसकी प्राइसिंग 2X999 हो सकती है। इस ट्वीट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 20,000 रुपये से लेकर 29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हो सकता है। 

Samsung Galaxy F55 5G के संभावित फीचर्स

  1. Samsung Galaxy F55 5G में कंपनी ने 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल दिया है। 
  2. Samsung Galaxy F55 5G में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट दिया गया है। 
  3. यह स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा के साथ आता है जिसमें प्राइमरी कैमरा OIS फीचर्स के साथ आएगा। 
  4. Samsung Galaxy F55 5G के कैमरा सेटअप में 50+8+2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है। 
  5. सैमसंग ने इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का कैमरा दिया है। 
  6. Samsung Galaxy F55 5G को कंपनी 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च कर सकती है। 

यह भी पढ़ें- Redmi के 5G स्मार्टफोन पर गजब का ऑफर, बार-बार चार्ज करने की इसमें नहीं होगी टेंशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक