OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 को हाल ही में चीनी बाजार में पेश किया गया है। वनप्लस अपने इन दोनों फोन को जल्द ही भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश करेगा। इसके अलावा कंपनी एक Max फोन लॉन्च करने वाली है, जो 8000mAh बैटरी के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। वनप्लस के इस फोन को हाल ही में स्पॉट किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर वनप्लस के इस फोन के कुछ फीचर्स रिवील किए गए हैं।
वनप्लस का यह फोन OnePlus Ace 6 Pro Max के नाम से पेश किया जा सकता है। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर इस फोन की जानकारी Smart Pikachu नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इस फोन को 12GB और 16GB LPDDR5x Ultra रैम के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोन में 256GB, 512GB और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
इसके अलावा वनप्लस का यह पहला ऐसा फोन होगा, जो अनरिलीज्ड Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा। कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने यह कंफर्म किया है। फोन के बारे में आई नई लीक के मुकाबिक, इस प्रो मैक्स फोन को तीन कलर ऑप्शन - इलेक्ट्रिक पर्पल, फ्लैश ब्लैक और शैडो ग्रीन में लॉन्च किया जा सकता है।
मिलेंगे ये दमदार फीचर्स!
OnePlus Ace 6 Pro Max को इस महीने चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा OnePlus Ace 6 Turbo को भी पेश किया जा सकता है। वनप्लस के इस प्रो मैक्स मॉडल में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इस फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही, यह फोन 8000mAh की दमदार बैटरी और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
OnePlus Ace 6 Pro Max के कैमरे की बात करें तो फोन के बैक में 50MP का मेन OIS प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिल सकता है। वनप्लस अपने इस प्रीमियम फोन में अल्ट्रासोनिक-इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल कर सकता है। इसके अलावा फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर, NFC, जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करेगा।
यह भी पढ़ें -
Apple जल्द लॉन्च करेगा अब तक का सबसे सस्ता MacBook, मिलेगा iPhone वाला प्रोसेसर