1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus Nord 6 5G की खरीद पर जबरदस्त ऑफर, सस्ता मिल रहा 9000mAh बैटरी वाला फोन

OnePlus Nord 6 5G की खरीद पर जबरदस्त ऑफर, सस्ता मिल रहा 9000mAh बैटरी वाला फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 25, 2026 09:04 pm IST,  Updated : Apr 25, 2026 09:05 pm IST

OnePlus के हाल में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी वाले फोन की खरीद पर तगड़ा ऑफर दिया जा रहा है। इस फोन में 12GB रैम, 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

OnePlus Nord 6- India TV Hindi
वनप्लस नॉर्ड 6 5जी Image Source : INDIA TV

OnePlus Nord 6 5G को सस्ते में खरीदने का मौका है। वनप्लस के हाल में लॉन्च हुए मिड बजट फोन को लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। वनप्लस का यह फोन पिछले साल आए OnePlus Nord 5 का अपग्रेड है। यह फोन 9000mAh बैटरी, 12GB रैम, 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स से लैस है। वनप्लस के इस फोन को अमेजन पर सस्ते में घर ला सकते हैं।

OnePlus Nord 6 पर ऑफर

OnePlus Nord 6 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है। वहीं, 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर वनप्लस के इस फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI भी ऑफर किया जा रहा है।

OnePlus Nord 6 के फीचर्स

OnePlus Nord 6 में 1.5K AMOLED 'Sunburst HDR' डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक की है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए Crystal Guard Glass मिलता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ आता है। इस फोन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलता है।

वनप्लस का यह फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है। इसमें IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग मिलती है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा। वनप्लस का यह फोन 9000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। इस फोन में Aqua टच डिस्प्ले मिलता है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने पर भी यूज किया जा सकता है।

OnePlus Nord 6 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए NFC, WiFi, Bluetooth जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - किसी और के मोबाइल पर जा रहा आधार का OTP? इन आसान तरीकों से नंबर करें अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक