1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus Nord CE4 256GB की कीमत में भारी कटौती, अब इतना सस्ता मिल रहा वनप्लस का 5G स्मार्टफोन

OnePlus Nord CE4 256GB की कीमत में भारी कटौती, अब इतना सस्ता मिल रहा वनप्लस का 5G स्मार्टफोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 07, 2025 03:51 pm IST,  Updated : Jan 07, 2025 03:51 pm IST

OnePlus nord CE 4 5G की कीमत में हजारों रुपये की कटौती की गई है। वनप्लस का यह मिड बजट स्मार्टफोन अब लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में मिल रहा है। इस फोन में 8GB रैम, 256GB इंटरनल स्टोरेज जैसे कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

OnePlus nord CE 4 5G- India TV Hindi
वनप्लस नॉर्ड सीई 4 5जी Image Source : FILE

OnePlus Nord CE4 5G की कीमत में भारी कटौती की गई है। वनप्लस ने अपने इस मिड बजट स्मार्टफोन की कीमत एक बार फिर से कम की है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन अब लॉन्च प्राइस से 3,000 रुपये कम में मिलेगा। पिछले साल लॉन्च हुआ यह फोन 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी आज यानी 7 जनवरी को अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 लॉन्च करने वाला है। इसके साथ वनप्लस कई और प्रोडक्ट्स ग्लोबल मार्केट में उतार सकता है।

OnePlus Nord CE4 5G में प्राइस कट

वनप्लस का यह फोन 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इस फोन की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। इसके अलावा 1,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट को 21,999 रुपये की कीमत में घर ला सकते हैं। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 23,999 रुपये में आएगा। इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन- मार्बल और डार्क क्रोम में खरीदा जा सकता है।

OnePlus Nord CE4 5G के फीचर्स

  • वनप्लस का यह मिड बजट स्मार्टफोन 6.7 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और पंच-होल डिजाइन को सपोर्ट करता है।
  • इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
  • यह फोन Android 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर काम करता है। इसमें 5,500mAh की दमदार बैटरी और 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलेगा।
  • फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।
  • OnePlus Nord CE4 5G में कनेक्टिविटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi, Bluetooth, USB Type C जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - WhatsApp के इस नए फीचर से अनजान हैं करोड़ों यूजर्स, डॉक्यूमेंट भेजना हो जाएगा आसान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक