OnePlus Nord CE4 की कीमत में भारी कटौती देखी गई है। वनप्लस ने अपने इस 5G स्मार्टफोन की कीमत काफी कम कर दी है। पिछले साल अप्रैल में लॉन्च हुए इस मिड बजट फोन को आप 13,000 रुपये से भी कम कीमत में घर ला सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर यह फोन अपनी लॉन्च प्राइस से काफी कम कीमत में मिल रहा है। वनप्लस के इस फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन 8GB RAM + 256GB तक इंटरनल स्टोरेज में खरीदा जा सकता है।
OnePlus Nord CE4 की कीमत और ऑफर
वनप्लस का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 23,999 रुपये में आता है। इस स्मार्टफोन को क्रमशः 24,999 रुपये और 26,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का प्राइस कट किया गया है। इसके अलावा 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। यही नहीं, फोन की खरीद पर 22,700 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
| OnePlus Nord CE4 | लॉन्च प्राइस | मौजूदा प्राइस | बैंक ऑफर | फाइनल प्राइस |
| 8GB RAM + 128GB | 24,999 रुपये | 21,999 रुपये | 2,000 रुपये | 19,999 रुपये |
| 8GB RAM + 256GB | 26,999 रुपये | 23,999 रुपये | 2,000 रुपये | 21,999 रुपये |
अगर, आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज कराते हैं और 7,000 रुपये भी एक्सचेंज मिलता है तो आप इस फोन को 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। हालांकि, पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू उसकी कंडीशन आदि पर निर्भर करता है।
OnePlus Nord CE4 के फीचर्स
वनप्लस का यह मिड बजट फोन 6.7 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में HDR10+ और 1,100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का भी सपोर्ट मिलता है।
OnePlus Nord CE4 5G में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 8GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह Android 14 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है।
इस फोन में 5,500mAh की दमदार बैटरी दी गई है। फोन में 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। इसके बैक में दो कैमरे दिए गए हैं। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें - Apple ने दिया बड़ा सरप्राइज, 11th gen iPad, iPad Air 2025 हुए लॉन्च, कीमत करेगी हैरान