1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oneplus Nord CE4 में सस्ते में खरीदने का शानदार मौका, धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर ने कराई मौज

Oneplus Nord CE4 में सस्ते में खरीदने का शानदार मौका, धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर ने कराई मौज

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 04, 2024 08:37 am IST,  Updated : Oct 04, 2024 08:37 am IST

Oneplus Nord CE4 को सस्ते दाम में खरीदने का शानदार मौका है। वनप्लस ने इस स्मार्टफोन को इस साल मार्केट में पेश किया था। BBD Sale 2024 में फ्लिपकार्ट ने इस धांसू स्मार्टफोन के दाम में कटौती कर दी है। इसमें आपको हाई स्पीड वाला Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है।

Oneplus Nord CE4, Oneplus Nord CE4 Discount, Oneplus Nord CE4 Price cut, Oneplus Nord CE4 Price down- India TV Hindi
वनप्लस के प्रीमियम स्मार्टफोन को डिस्काउंट के साथ खरीदने का शानदार मौका। Image Source : फाइल फोटो

वनप्लस की तरफ से इस साल अप्रैल के महीने में Oneplus Nord CE4 को बाजार में पेश किया था। स्मार्टफोन लवर्स को इस स्मार्टफोन ने जमकर इंप्रेस किया था। इसमें आपको शानदार डिजाइन के साथ साथ दमदार फीचर्स मिलते हैं। अगर आप वनप्लस का कोई स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दें कि Oneplus Nord CE4 के प्राइस में कटौती की गई है जिसके बाद आप इसे सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। 

गौरतलब है कि इस समय अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ही जगहों पर सेल चल रही है। सेल ऑफर में स्मार्टफोन्स पर हैवी डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ही जगहों पर Oneplus Nord CE4 के दाम में प्राइस कट किया गया है। ऐसे में इसे सस्ते दाम में खरीदने का शानदार मौका है। 

आपको बता दें कि Oneplus Nord CE4 में आपको रियर साइड में ग्लास पैनल मिलता है जो इसे डिफरेंट लुक देता है। इसके साथ ही इसमें आपको दमदार प्रोसेसर के साथ बड़ी रैम और बड़ी स्टोरेज का भी ऑप्शन मिलता है। आइए आपको इस स्मार्टफोन में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं। 

Oneplus Nord CE4  के दाम में आई गिरावट

अगर आप मिड रेंज सेगमेंट यानी 25 हजार रुपये तक का कोई धांसू स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। Oneplus Nord CE4 इस समय फ्लिपकार्ट पर 24,999 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है लेकिन BBD Sale ऑफर में इसके दाम में कटौती की गई है। कंपनी ने इसके दाम 7% तक कम कर दिए हैं। फ्लैट डिस्काउंट के बाद आप इसे सिर्फ 23,180 रुपये में अपने घर ले जा सकते हैं। 

Oneplus Nord CE4, Oneplus Nord CE4 Discount, Oneplus Nord CE4 Price cut, Oneplus Nord CE4 Price down
Image Source : फाइल फोटोOneplus Nord CE4 के दाम में आई गिरावट।

इसके अलावा फ्लिपकार्ट ग्राहकों को बैंक ऑफर भी दे रहा है। अगर आप Flipkart Axis Bank Credit Card से खरीदारी करते हैं तो आपको 5% तक का कैशबैक मिलेगा। अगर आप HDFC बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। 

Oneplus Nord CE4 के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Oneplus Nord CE4 में आपको 6.7 इंच का Fluid AMOLED डिस्प्ले मिलता है। 
  2. डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 1100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। 
  3. आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। 
  4. परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफो में 4nm टेक्नोलॉजी बेस्ड Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। 
  5. Oneplus Nord CE4 में 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है। 
  6. फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको रियर पैनल में 50+8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। 
  7. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 
  8. Oneplus Nord CE4 में 5500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। 

यह  भी पढ़ें- Flipkart Sale: Samsung Galaxy S23 की आधे से भी कम हुई कीमत, 55% का मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक