1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. इंटरनेट स्पीड में भारत ने लगाई लंबी छलांग, ग्लोबल रैंकिंग में 56वें नंबर पर पहुंचा

इंटरनेट स्पीड में भारत ने लगाई लंबी छलांग, ग्लोबल रैंकिंग में 56वें नंबर पर पहुंचा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 23, 2023 03:27 pm IST,  Updated : Jun 23, 2023 03:27 pm IST

मोबाइल इंटरनेट में जरूर भारत की स्पीड तेज हुई है लेकिन फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के मामले में देश को एक पायदान का नुकसान हुआ है। फिक्सड ब्रॉड बैंड की औसत रफ्तार में भारत अब 84वें स्थान पर है।

ookla, OOkla Internet speed, OOkla Mobile internet speed Report, OOkla may report, tech news, Tech n- India TV Hindi
ओकला मासिक आधार पर इंटरनेट स्पीड टेस्ट की रैंकिंग जारी करती है। Image Source : फाइल फोटो

Ookla Global Internet Speed Report: पिछले कुछ वर्षों में भारत ने इंटरनेट के मामले में काफी सुधार किया है। भारत में इंटरनेट की कनेक्टिविटी को सुधारा जा रहा है और इंटरनेट यूजर्स की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इस बीच इंटरनेट के मामले में भारत तो एक और बड़ी कामयाबी मिली है। इंटरनेट स्पीड रैंकिंग के मामले में भारत अब 56वें स्थान पर पहुंच गया है। ओकला स्पीड टेस्ट ग्लोबल इंडेक्स की तरह से जारी कई गई रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। 

रिपोर्ट के अनुसार भारत में मोबाइल पर इंटरनेट की डाउनलोड रफ्तार औसतन 36.78mbps से बढ़कर 39.94 mbps हो गई है। आपको बता दें कि ओकला समय समय पर दुनिया भर के मोबाइल और फिक्सड ब्रॉडबैंड की इंटनेट स्पीड की रैंकिंग को लेकर रिपोर्ट जारी करती रहती है। मई महीने में भारत की इंटरनेट रैंकिंग में 3 पायदान का सुधार हुआ है। 

मोबाइल इंटरनेट में जरूर भारत की स्पीड तेज हुई है लेकिन फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के मामले में देश को एक पायदान का नुकसान हुआ है। फिक्सड ब्रॉड बैंड की औसत रफ्तार में भारत अब 84वें स्थान पर है। बता दें कि फिक्स्ड औसत डाउनलोड रफ्तार में भारत का मई में प्रदर्शन 52.53 एमबीपीएस था जबकि अप्रैल में औसत रफ्तार 51.12 mbps था। 

आपको बता दें कि ओकला स्पीड टेस्ट ग्लोबल इंडेक्स की मई रैंकिंग के मुताबिक मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में सबसे आगे संयुक्ट अरब अमीरात है। फिक्स्ड ब्रॉडबैंड डाउनलोड रफ्तार में सिंगापुर मई में सबसे आगे रहा। मई में मॉरिशस ने 11 स्थानों की छलांग लगाई है।

यह भी पढ़ें- JioPhone 5G का फर्स्ट लुक आया सामने, प्राइस, फीचर्स और लॉन्च डेट का हुआ खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक