Oppo Find X सीरीज में जल्द ही एक और दमदार फोन लॉन्च हो सकता है। ओप्पो के इस अपकमिंग फोन के बारे में लगातार डिटेल्स सामने आ रही है। यह दुनिया का पहला फोन होगा, जो स्क्वायर डिजाइन वाले सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। इसमें 100MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 1 इंच का सेंसर मिल सकता है। इसके सेल्फी कैमरे के बारे में डिटेल्स सामने आई है। चीनी कंपनी का यह फोन Oppo Find X9 का अपग्रेड होगा।
100MP का सेल्फी कैमरा
चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि यह फोन 100MP के सेल्फी कैमरा के साथ आएगा, जिसकी साइज 1:1 स्क्वायर mm का होगा। इसमें 2nm वाला प्रोसेसर दिया जएगा। यह MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इसके अलावा ओप्पो के इस अपकमिंग फ्लैगशिप फोन के बारे में और जानकारी सामने नहीं आई है।

Oppo Find X10 के सेल्फी कैमरे के बारे में पहले भी जानकारी सामने आ चुकी है। इस फोन में कंपनी iPhone 17 वाला सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। ओप्पो का यह सेल्फी कैमरा भी आईफोन 17 सीरीज की तरह ही ऑटोमैटिकली वर्टिकल और हॉरिजोन्टल ओरिएंटेशन में तस्वीर क्लिक कर पाएगा। यूजर्स को हॉरिजॉन्टल सेल्फी क्लिक करने के लिए फोन को घुमाने की जरूरत नहीं होगी। ओप्पो के अपकमिंग फोन के सेल्फी कैमरे के बारे में ये भी दावा किया गया है कि इसमें AI फीचर्स मिलेगा, जो फील्ड-ऑफ-व्यू को ऑटोमैटिकली एडजस्ट कर लेगा।
Find X9 Ultra, Find X9s हुए लॉन्च
ओप्पो ने हाल ही में भारतीय बाजार में Find X9 Ultra और Find X9s पेश किए हैं। ये फोन DSLR क्वालिटी वाले कैमरे के साथ आते हैं। ओप्पो के फोन में 200MP का कैमरा दिया गया है। Find X9 Ultra को भारत में 1,69,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, Find X9s की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है।
Oppo Find X9 Ultra के बैक में 200MP के दो कैमरे दिए गए हैं। वहीं, इसमें 50MP के दो रियर और 50MP का एक सेल्फी कैमरा मिलेगा। यह फोन 7050mAh की दमदार बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है।
यह भी पढ़ें - UPS और Inverter में क्या अंतर है? घर या ऑफिस में किसे यूज करना है फायदेमंद?