1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo Reno 14 सीरीज में सस्ते फोन की एंट्री, लॉन्च से पहले कई फीचर्स आए सामने

Oppo Reno 14 सीरीज में सस्ते फोन की एंट्री, लॉन्च से पहले कई फीचर्स आए सामने

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 27, 2025 03:50 pm IST,  Updated : Jul 27, 2025 03:50 pm IST

Oppo Reno 14FS 5G अगले महीने लॉन्च हो सकता है। ओप्पो का यह फोन इस सीरीज का अफोर्डेबल फोन होगा, जिसमें 6000mAh की बैटरी, ट्रिपल कैमरा जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

Oppo Reno 14F- India TV Hindi
ओप्पो रेनो 14F Image Source : OPPO

Oppo Reno 14 सीरीज में एक और फोन जल्द लॉन्च हो सकती है। चीनी कंपनी अपने इस फोन को अगले महीने उतार सकती है। कंपनी लंबे अर्से के बाद Reno सीरीज में F मॉडल लाने वाली है। इससे पहले Oppo Reno 2F को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी कई साल के बाद Reno 14FS लॉन्च करेगी। इस फोन को दो कलर ऑप्शन ग्रीन और ब्लू में लॉन्च किया जाएगा। साथ ही, इस फोन की कीमत भी ऑनलाइन लीक हुई है।

Ytechb की रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो का यह फोन 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। इस फोन का रेंडर लीक हुआ है, जो काफी हद तक पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए Oppo Reno 14F की तरह दिखता है। इस फोन को 450 यूरो यानी लगभग 45,700 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इस फोन को लॉन्च किया जाएगा या नहीं यह अभी साफ नहीं है।

Oppo Reno 14FS (संभावित फीचर्स)

ओप्पो के इस फोन में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। रेंडर के मुताबिक, फोन के डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन दिया जाएगा। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 मिल सकता है।

यह फोन 50MP के SonyIMX882 प्राइमरी सेंसर के साथ आ सकता है। इसके साथ एक 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमर मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। ओप्पो का यह फोन Gemini AI पर बेस्ड फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिनमें सर्कल-टू-सर्च, जेमिनी एआई असिस्टेंट आदि शामिल हैं।

इस फोन में 6000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जाएगा। यह फोन IP69 रेटेड होगा, जिसकी वजह से पानी और धूल-मिट्टी से खराब नहीं होगा। 

यह भी पढ़ें-

BSNL ने बदल दिया अपना ये सस्ता प्लान, घटाई वैलिडिटी तो बढ़ा दिए कई फायदे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक