Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OPPO के नए हैंडसेट की सुगबुगाहट तेज, Reno 16 Pro Max के नाम से आ सकता है नया फोन

OPPO के नए हैंडसेट की सुगबुगाहट तेज, Reno 16 Pro Max के नाम से आ सकता है नया फोन

Written By: Meenakshi Prakash @meenakshiprakas Published : Mar 08, 2026 12:24 pm IST, Updated : Mar 08, 2026 12:24 pm IST

Oppo Reno 16 Pro Max के नाम से ओप्पो के नए फोन की सुगबुगाहट तेज हो गई है और ऐसा लगता है कि इस साल के मध्य तक ये फोन भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है।

OPPO Reno 15 Pro- India TV Hindi
Image Source : OPPO ओप्पो रेनो 15 प्रो

OPPO Reno 16 Pro Max: ओप्पो की अपने रेनो लाइनअप में नए टॉप-एंड मॉडल को लाने की प्लानिंग चल रही है और फोन के बारे में ताजा लीक इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि Reno 16 Pro Max के नाम से रेनो अपना नया डिवाइस ला सकती है। कंपनी ने हालांकि इस बारे में अभी कुछ कंफर्म नहीं किया है लेकिन फोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा को लेकर डिटेल्स ऑनलाइन सामने आ गई हैं जिससे इस फोन के बारे में जानकारी पुख्ता होती हुई नजर आ रही है।

Reno 16 Pro Max रेनो सीरीज में होगा अगला दावेदार

ओप्पो ने पिछले साल नवंबर में चीन में रेनो 15 सीरीज को लॉन्च किया था और इसके लाइनअप को भारत में इस साल लाने की योजना बनती दिख रही है। रेनो की सीरीज आमतौर पर हर छह महीने में कुछ नया लेकर आती है जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि रेनो 6 मॉडल शायद इस साल के मध्य में कहीं सामने आ सकता है।

Weibo पर डिजिटल चैट स्टेशन (Digital Chat Station) की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक ओप्पो अब आने वाली सीरीज में एक “Pro Max” वेरिएंट को सामने ला सकता है। इसके साथ ही ये स्टैंडर्ड Reno 16 और Reno 16 Pro मॉडल से ऊपर का मॉडल साबित हो सकता है।

डिस्प्ले को लेकर मिली जानकारी

लीक से मिली जानकारी के मुताबिक रेनो 16 प्रो मैक्स में 6.78-इंच का डिस्प्ले फीचर मिल सकता है और स्क्रीन के 1.5K रेजॉल्यूशन और LTPO पैनल के साथ आने की उम्मीद है। इसके जरिए स्क्रीन पर क्या आ रहा है उसके आधार पर रिफ्रेश रेट को एडजस्ट किया जा सकता है। डिस्प्ले के लिए एक और जानकारी ये भी आ रही है कि इसमें सभी तरफ से यूनिफॉर्म बेजल्स होने वाले हैं। टिप्स्टर के मुताबिक इस डिवाइस को “super-sized” के तौर पर देखा जाएगा जो इशारा कर रहा है कि ये रेनो के और मॉडल के मुकाबले बड़े साइज का हैंडसेट होने वाला है।

फोन में फ्लैगशिप डाइमेंसिंटी चिप मिलने की उम्मीद

इस फोन में प्रोसेसर को लेकर एक लीक सामने आई है जिसके मुताबिक Reno 16 Pro Max में इसके फ्लैगशिप फोन के जैसा ही प्रोसेसर टाइप अपनाया जा सकता है और इसके लिए कंपनी अपने आमतौर पर अपनाए जाने वाले अपर-मिड रेंज चिपसेट से अलग हटकर प्रोसेसर को अपना सकती है। इसी लीक के मुताबिक ये फोन “N-1” डाइमेंसिटी चिपसेट पर रन कर सकता है। हालांकि सटीक मॉडल के बारे में जानकारी नहीं मिली है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक पता चला है कि ये मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर हो सकता है जो कि इसकी पिछली जेनरेशन का फ्लैगशिप प्रोसेसर है। अगर ये सही साबित होता है तो रेनो के परफॉर्मेंस का पोजीशनिंग लाइनअप में अच्छा-खासा बदलाव साबित हो सकता है।

कैमरा सेटअप और अन्य डिटेल्स

Reno 16 Pro Max में 200MP कैमरा होने की उम्मीद जताई जा रही है और इसके साथ इस डिवाइस में 50MP पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस भी होने की बात कही जा रही है। खासतौर से Reno 16 Pro Max में टेलीफोटो कैमरा जैसा फीचर मिलने की बात कही जा रही है, हालांकि इसके किसी दूसरे प्रोसेसर पर रन करने की उम्मीद है। लीक के मुताबिक प्रो मॉडल में डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट होने की बात कही जा रही है जो इसे अन्य फोन से अलग बनाती है।

ये भी पढ़ें

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement