Oppo Reno11 5G Sale: अगर आप ओप्पो के फैंस हैं और एक नया दमदार फोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। ओप्पो ने अभी कुछ दिन पहले ही Oppo Reno 11 5G सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन्स Oppo Reno11 5G और Oppo Reno11 Pro 5G को बाजार में उतारा था। दोनों ही स्मार्टफोन में ग्राहकों को दमदार फीचर्स मिलते हैं। अगर आप इस सीरीज का कोई भी स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपको बता दें कि Oppo Reno 11 5G सीरीज की सेल लाइव हो गई है।
अगर आप स्मार्टफोन से फोटोग्राफी करते हैं तो आपको ओप्पो की यह सीरीज काफी पसंद आ सकती है। कंपनी ने इस सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन में दमदार कैमरा सेटअप दिया है। इससे आप लो लाइट में भी बेहतरीन फोटो खींच सकते हैं। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
अगर आप Oppo Reno 11 5G को खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इस सीरीज का पहला बेस मॉडल यानी Oppo Reno11 5G को 39,999 रुपये में खरीद सकते हैं। पहली सेल में कंपनी एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। अगर आप पुराना फोन देते हैं तो आप 4000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। Oppo Reno11 Pro 5G को खरीदने के लिए ापको 35,999 रुपये खर्च करने पड़ंगे।
आपको बता दें कि इसे आप दिग्गज ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और ओप्पो की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अभी आप सिर्फ इस सीरीज के टॉप मॉडल को ही खरीद सकते हैं। बेस वेरिएंट की सेल 25 जनवरी से शुरू होगी।
संपादक की पसंद