1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 1 दिसंबर से मोबाइल में नहीं आएंगे OTP ! Jio, Airtel, Vi और BSNL यूजर जानें नया नियम

1 दिसंबर से मोबाइल में नहीं आएंगे OTP ! Jio, Airtel, Vi और BSNL यूजर जानें नया नियम

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Nov 24, 2024 05:33 pm IST,  Updated : Nov 24, 2024 05:33 pm IST

Jio, Airtel, Vi और BSNL यूजर्स के लिए काम की खबर है। हाल ही में ट्राई ने टेलीकॉम नियमों में बदलाव किया है। ट्राई की तरफ से टेलीकॉम कंपनियों को ओटीपी बेस्ड मैसेज को ट्रैक करने के लिए ट्रेसेबिलिटी को लागू करने के निर्देश दिए गए थे। कंपनियां इस नियम को 1 दिसंबर से लागू कर सकती हैं।

TRAI New Rules, TRAI OTP rule New rules for Jio Airtel VI Bsnl Users, New Rule,- India TV Hindi
स्मार्टफोन यूजर्स को 1 दिसंबर से ओटीपी मिलने में समस्या हो सकती है। Image Source : फाइल फोटो

जैसे-जैसे इंटरनेट और स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़ा है उससे कई तरह के खतरे भी बढ़े हैं। स्मार्टफोन ने हमारे कई सारे कठिन काम तो आसान तो बनाया है लेकिन इसने स्कैमर्स और साइबर क्रिमिनल्स को लोगों को ठगने का स्मार्ट तरीका भी दे दिया है। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने लोगों को स्कैम और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए पिछले कुछ समय में कई सारे  हाल ही में भारत में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने कई सारे कदम उठाए हैं। 

ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए रोकने के लिए हाल ही में TRAI ने टेलिकॉम कंपनियों को ट्रेसबिलिटी लागू करने के निर्देश दिए थे। यह एक बड़ा फैसला था। बता दें कि कॉमर्शियल मैसेज और ओटीपी से जुड़े ट्रेसबिलिटी नियम को लागू करने के लिए TRAI ने अगस्त में निर्देश जारी किए थे। इसे लागू करने की तारीख में ट्राई कई बार बदलाव कर चुकी है। 

TRAI ने बढ़ाई समय सीमा

TRAI ओटीपी मैसेज की ट्रेसेबिलिटी को लागू करने के लिए टेलिकॉम कंपनियों के पास पहले 31 अक्टूबर तक का समय था। जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल की मांग के बाद कंपनी ने इसकी समय सीमा 31 नवंबर तक बढ़ा दी थी। अब जब नवंबर में इसकी समय सीमा समाप्त होने जा रही हैं तो टेलिकॉम कंपनियों को कॉमर्शियल मैसेज और OTP मैसेज को ट्रैक करने के लिए ट्रेसेबिलिटी नियम को लागू करना होगा। 

OTP आने में लग सकता है समय 

अगर जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल 1 दिसंबर से ट्रेसबिलिटी नियम को लागू करती हैं तो इससे OTP मैसेज आने में समय लग सकता है। ऐसे में अगर आप बैंक या फिर रिजर्वेशन जैसा कुछ काम करते हैं तो आपको ओटीटी पाने में समय लग सकता है। दरअसल TRAI ने इस तरह का कदम इसलिए उठाया है क्योंकि कई बार फेक ओटीपी मैसेज के जरिए स्कैमर्स लोगों के डिवाइस का एक्सेस पा लेते हैं और इससे लोगों को भारी नुकसान होता है। TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को इसे सख्ती के साथ लागू करने का फैसला लिया है। 

यह भी पढ़ें- Jio-Airtel के लिए टेंशन बना BSNL का ये सस्ता प्लान, 2 महीने तक रहेगी मौज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक