1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio-Airtel के लिए टेंशन बना BSNL का ये सस्ता प्लान, 2 महीने तक रहेगी मौज

Jio-Airtel के लिए टेंशन बना BSNL का ये सस्ता प्लान, 2 महीने तक रहेगी मौज

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Nov 24, 2024 12:51 pm IST,  Updated : Nov 24, 2024 12:51 pm IST

BSNL ने रिलायंस जियो और एयरटेल की मुसीबत बढ़ा दी है। सरकारी टेलिकॉम एजेंसी एक ऐसा रिचार्ज प्लान लेकर आ गई है जिसमें आपको करीब 100 रुपये की कीमत पर दो महीने की लंबी वैलिडिटी ऑफर की जाती है।

BSNL, BSNL Recharge, Recharge Plan, BSNL Recharge Plan, Tech news, बीएसएनएल, जियो- India TV Hindi
BSNL ने सस्ते रिचार्ज प्लान से जियो एयरटेल की बढ़ाई मुसीबत। Image Source : फाइल फोटो

देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां जियो, एयरटेल और वीआई ने कुछ महीने पहले ही अपने पोर्टफोलियो के लगभग सभी प्लान्स महंगे कर दिए थे। महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान यूजर्स BSNL की तरफ शिफ्ट होने लगे हैं। BSNL इन कंपनियों से ग्राहकों को अपनी तरफ लाने के लिए लगातार नए-नए तरकीब तलाश रहा है। सरकारी कंपनी अपने सस्ते किफायती प्लान्स से जियो एयरटेल को कड़ी टक्कर दे रही है। 

आपको बता दें कि इस समय जियो और एयरटेल के लिए बीएसएनएल का एक प्लान बड़ी मुसीबत बन चुका है। जब से बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या में इजाफा होना शुरू हुआ है तब से कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में कई सारे बेहतरीन प्लान्स जोड़े हैं। 

BSNL  के प्लान ने बढ़ाई टेंशन

BSNL ने हाल ही में एक ऐसा रिचार्ज प्लान जोड़ा है जिसने Jio-Airtel की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल बीएसएनएल अपने ग्राहकों को करीब 100 रुपये की कीमत पर ही दो महीने की लंबी वैलिडिटी वाला प्लान लेकर आ गया है। यह प्लान उन करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत लेकर आया है जो अधिक पैसे देने पर शॉर्ट टर्म वैलिडिटी से परेशान है। 

कम खर्च में 2 महीने की मौज

लंबी वैलिडिटी और अधिक डेटा चाहने वालों के लिए BSNL ने धमाकेदार प्लान पेश किया है। आप सिर्फ 108 रुपये खर्च करके 2 महीने तक फ्री कॉलिंग डेटा और दूसरे बेनिफिट्स ले सकते हैं। सरकारी कंपनी ग्राहकों को 108 रुपये के प्लान में पूरे 60 दिन  वैलिडिटी ऑफर करता है। कंपनी ग्राहकों को इसमें किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करती है। 

इस रिचार्ज प्लान में आपको ठीक-ठाक डेटा ऑफर भी दिया जाता है। कंपनी 60 दिन के लिए 60GB डेटा ऑफर करती है। मतलब आप डेली 1GB तक ही हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आपको प्लान में 500 फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं। इन फ्री एसएमएस का इस्तेमाल आप किसी भी नेटवर्क के लिए कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Apple के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान, सरकारी एजेंसी ने जारी किया अलर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक