1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. India Pakistan Dispute: भारत का एक और बड़ा एक्शन, OTT कंटेंट के साथ बैन कर दी ये चीजें

India Pakistan Dispute: भारत का एक और बड़ा एक्शन, OTT कंटेंट के साथ बैन कर दी ये चीजें

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 08, 2025 06:03 pm IST,  Updated : May 08, 2025 07:03 pm IST

पहलगाम हमले के बाद से भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठा रहे हैं। 7 मई की रात को की गई एयर स्ट्राइक के बाद अब भारत की तरफ से एक और बड़ा कदम उठा लिया गया है। भारत ने पाकिस्तान से संबंधित ओटीटी कंटेंट को तुरंत बंद करने के निर्देश दिए हैं।

India Pakistan Dispute, India Pakistan Stand off, India Pakistan clash, India-Pakistan conflict- India TV Hindi
भारत में बैन होंगे पाकिस्तानी ओटीटी कंटेंट, मूवीज और सॉग्स। Image Source : फाइल फोटो

India-Pakistan Conflict: 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठा रहा है। भारत ने पहले सिंधु समझौता खत्म किया और फिर पाकिस्तानी वीजा को कैंसिल किया। इसके बाद भारत ने सबसे बड़ा कदम उठाते हुए 7 मई की रात को PoK और पाक्सितान में मौजूद कई आतंकी ठिकानों में एयर स्ट्राइक की। अब भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा कदम उठा लिया गया है। सरकार ने अब पाकिस्तान से संबंधित ओटीटी कंटेंट, मूवीज और गानों को बैन करने का सख्त फैसला लिया है। 

आपको बता दें कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से ओटीटी प्लेटफॉर्म और मीडिया प्लेटफॉर्म्स को एडवाइजरी जारी की गई है। मंत्रालयत की तरफ से इस एडवाइजरी में इन प्लेटफॉर्म को पाकिस्तान से संबंधित सभी तरह के कंटेंट को दिखाना बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। भारत में बैन होने वाले पाकिस्तान कंटेंट में ऑडियो और वीडियो दोनों ही तरह के कंटेंट शामिल किए गए हैं। 

मंत्रालय ने जारी एडवाइजरी

मंत्रालय की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म और बिचौलियों को सलाह दी जाती है कि वे पाकिस्तान में बने गाने, फिल्म, वेब सीरीज, पॉडकास्ट और दूसरे स्ट्रीमिंग मीडिया कंटेंट जो सब्स्क्रिप्शन या फिर किसी दूसरी तरह से मौजूद हैं उन पर तुरंत रोक लगा दी जाए। मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में पहलगाम हमले का भी जिक्र किया है।

अगर आपने भी किसी भी तरह के पाकिस्तानी प्रोग्राम या फिर ओटीटी कंटेंट के सब्सक्रिप्शन प्लान ले रखा है तो अब आप उसे एक्सेस नहीं कर पाएंगे। कोई भी पाकिस्तान से संबंधित कंटेंट कंज्यूम नहीं कर पाएगा। भारत का यह बड़ा फैसला पाकिस्तान को एक जोरदार झटका देने वाला है। 

यह भी पढ़ें- 200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Edge इस दिन भारत में होने जा रहा है लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक