1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट 24 घंटे के अंदर फिर से हुए बैन, सरकार का बड़ा फैसला

पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट 24 घंटे के अंदर फिर से हुए बैन, सरकार का बड़ा फैसला

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 03, 2025 09:57 am IST,  Updated : Jul 03, 2025 10:38 am IST

पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर्स के अकाउंट्स 24 घंटे के अंदर एक बार फिर से भारत में बैन हो गए हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही करीब 18 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स को भारत में बैन कर दिया गया था।

पाकिस्तानी...- India TV Hindi
पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट फिर हुए बैन Image Source : FILE

पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज से लेकर इंफ्लुएंशर्स के सोशल मीडिया अकाउंट 24 घंटे के अंदर भारत में फिर से बैन हो गए हैं। एक दिन पहले ही कई पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया हैंडल्स भारत में दिखने लगे थे, जिसके बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पहलगांव में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज, क्रिकेटर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर्स के यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी समेत X अकाउंट पर ताला लगा दिया था।

फिर से बैन हुए अकाउंट

करीब दो महीने तक अकाउंट बैन होने के बाद बुधवार 2 जुलाई को एक बार फिर से कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और एक्टर्स के सोशल मीडिया हैंडल भारत में फिर से दिखने लगे थे। News 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार ने इस पर इमरजेंसी रिव्यू मीटिंग बुलाई, जिसके बाद फिर से सभी पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर्स के अकाउंट्स भारत में बैन हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज में मावरा होकेन, सबा कमर, अहद रजा, मीर युमना जैदी, दानिश तैमूर, शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर समेत कई एक्टर्स और क्रिकेटर्स के सोशल मीडिया हैंडल्स भारत में विजिबल हो गए थे। सरकार के फैसले के बाद 18 हजार से ज्यादा पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर्स के अकाउंट बैन कर दिए गए हैं।

सरकार का बड़ा फैसला

पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज और इंफ्लुएंशर्स के अकाउंट्स अब भारत में नहीं दिख रहे हैं। यही नहीं, पाकिस्तानी न्यूज चैनलों के सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल्स को भी भारत में दोबारा बैन कर दिया गया है। हालांकि, इसे लेकर सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी फिलहाल शेयर नहीं की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मिनिस्ट्री ऑफ ब्रॉडकास्टिंग ने इमरजेंसी रिव्यू मीटिंग करने के बाद पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन आगे भी जारी रकने का फैसला किया है।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने जबाबी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। इसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकी लॉन्च पैड तबाह कर दिए गए। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान में युद्ध जैसी स्थिति हो गई थी। हालांकि, 10 मई को सीजफायर की घोषणा के बाद से हालात सामान्य है। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच सभी तरह के डिप्लोमैटिक संबंध खत्म कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -

Nothing Phone 3 की धमाकेदार एंट्री, iPhone 16 से भी महंगा है यह फोन, जानें क्या है खास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक