1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nothing Phone 3 की धमाकेदार एंट्री, iPhone 16 से भी महंगा है यह फोन, जानें क्या है खास

Nothing Phone 3 की धमाकेदार एंट्री, iPhone 16 से भी महंगा है यह फोन, जानें क्या है खास

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 01, 2025 11:02 pm IST,  Updated : Jul 01, 2025 11:18 pm IST

Nothing Phone 3 भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। नथिंग का यह फ्लैगशिप फोन 16GB रैम, 512GB स्टोरेज समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। नथिंग ने इसकी कीमत iPhone 16 से भी ज्यादा रखी है।

Nothing Phone 3- India TV Hindi
नथिंग फोन 3 Image Source : NOTHING

Nothing Phone 3 की भारत समेत ग्लोबल मार्केट में धमाकेदार एंट्री हो गई है। कंपनी का यह अब तक लॉन्च हुआ सबसे महंगा फोन है। इसकी कीमत iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 से भी ज्यादा है। कंपनी ने अपने इस फ्लैगशिप फोन को लंबे इंतजार के बाद पेश किया है। 2022 में इससे पहले नथिंग फोन 2 लॉन्च हुआ था, जो लगभग इसकी आधी कीमत में पेश किया गया था। लंदन बेस्ड ब्रांड का यह फोन इतना महंगा क्यों है, आइए जानते हैं...

Nothing Phone 3 की कीमत

Nothing Phone 3 को दो स्टोरेज वेरिएंट- 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 89,999 रुपये में आता है। iPhone 16 को 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।

फिलहाल iPhone 16 को 70,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। नथिंग फोन 3 को दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और व्हाइट में पेश किया गया है। इसे 4 जुलाई से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। प्री-ऑर्डर करने पर यूजर्स को 5,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट HDFC बैंक के कार्ड पर मिलेगा।

Nothing Phone 3 के फीचर्स

नथिंग का यह फोन 6.67 इंच के फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस दिया गया है। इसमें 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।

Phone 3 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite जैसा परफॉर्म करता है। इसमें 16GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 5 साल तक एंड्रॉइड अपडेट्स और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स ऑफर करती है।

इस फ्लैगशिप फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का पेरीस्कोप और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 50MP का कैमरा मिलेगा।

इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 65W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन IP68, IP69 जैसे रेटिंग्स के साथ आता है, जिसकी वजह से फोन पानी और धूल आदि में गिरने या डूबने से खराब नहीं होगा। इसमें एक e-SIM और एक फिजिकल SIM कार्ड का सपोर्ट मिलता है। 

यह भी पढ़ें -

POCO F7 5G की First Sale, सस्ते में मिल रहा 7550mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक