1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. PrimeBook ने भारत में पेश किया 8GB रैम वाला सस्ता Android लैपटॉप

PrimeBook ने भारत में पेश किया 8GB रैम वाला सस्ता Android लैपटॉप

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 17, 2026 01:54 pm IST,  Updated : Sep 17, 2026 02:01 pm IST

PrimeBook ने अपनी Android लैपटॉप की तीसरी जेनरेशन पेश की है। प्राइमबुक की यह लैपटॉप सीरीज दमदार बैटरी के साथ आती है। साथ ही, ये गूगल जेमिनी AI फीचर्स से लैस है।

PrimeBook 3- India TV Hindi
प्राइमबुक 3 Image Source : PRIMEBOOK

PrimeBook ने अपनी तीसरी जेनरेशन की Android लैपटॉप सीरीज की घोषणा की है। इस सीरीज में PrimeBook 3 Max और PrimeBook 3 Pro लैपटॉप पेश किए जाएंगे। ये लैपटॉप 1 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होंगे और 9 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होने जा रहे बिग बिलियन डेज सेल में उपलब्ध कराए जाएंगे। फ्लिपकार्ट पर आयोजित इस फेस्टिव सीजन सेल में लैपटॉप की खरीद पर ऑफर्स भी मिल सकते हैं। कंपनी इससे पहले भारत में PrimeBook और PrimeBook 2 लैपटॉप पेश कर चुकी है। ये दोनों लैपटॉप भी Android प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं और कस्टमाइज्ड PrimeOS के साथ आते हैं।

Android लैपटॉप

PrimeBook Gen 3 सीरीज के ये Android लैपटॉप PrimeOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। यह ऑपरेटिंग सिस्टम Android पर बेस्ड है, जिसे खास तौर पर लैपटॉप एक्सपीरियंस के लिए कस्टमाइज्ड किया गया है। इस सीरीज के दोनों लैपटॉप MediaTek Genio 720 ऑक्टाकोर चिपसेट पर काम करते हैं। इसके साथ 8GB LPDDR5 रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

इस सीरीज में कंपनी ने 14.1 इंच और 15.6 इंच के दो मॉडल पेश किए हैं। लैपटॉप का डिस्प्ले FHD IPS टेक्नोलॉजी पर काम करता है, जिसमें एंटी-ग्लेयर स्क्रीन है। इस लैपटॉप के डिस्प्ले का रेजलूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। साथ ही, पीक ब्राइटनेस 250 निट्स तक की है। लैपटॉप की बॉडी में मैट फिनिश मिलती है। वहीं, स्क्रीन एंटी-रिफ्लेक्टिव है। इस लैपटॉप में ऑडियो के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलेगा।

12 घंटे का बैटरी बैकअप

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें WiFi 6, Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 60.3Wh की बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए 36W USB Type मिलता है। कंपनी का दावा है कि लैपटॉप की बैटरी सिंगल चार्ज में 12 घंटे तक चलेगी। इस लैपटॉप सीरीज को स्पेस ग्रे और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। इसमें USB-A और USB Type C के दो-दो पोर्ट्स दिए गए हैं। साथ ही, 3.5mm ऑडियो जैक भी मिलेगा। इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का कैमरा भी दिया गया है। इस लैपटॉप सीरीज की कीमत 35,990 रुपये से शुरू होगी। इन्हें फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें - पीएम मोदी ने किया सेमीकॉन इंडिया का उद्घाटन, कहा- सप्लाई चेन की मजबूती के लिए हुए कई रिफॉर्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक