Realme 12 Pro सीरीज को पिछले महीने के आखिरी सप्ताह में भारत में लॉन्च किया गया है। इस सीरीज मे दो स्मार्टफोन Realme 12 Pro और Realme 12 Pro+ आते हैं। इस सीरीज की सेल आज यानी 6 फरवरी से शुरू हो गई है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के साथ-साथ Realme की आथिकारिक ई-स्टोर और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। आइए, जानते हैं सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...
Realme 12 Pro सीरीज की पहली सेल में कंपनी की तरफ से 10,000 रुपये तक का ऑफर दिया जा रहा है। Realme 12 Pro को दो स्टोरेज वेरिएंट्स - 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में खरीद सकते हैं। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 26,999 रुपये में आता है। Realme 12 Pro+ को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स - 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में खरीद सकते हैं। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 33,999 रुपये में आता है।
इस स्मार्टफोन सीरीज की खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट कूपन ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा Jio यूजर्स को 10,000 रुपये तक का बेनिफिट्स ऑफर किया जा रहा है। कूपन डिस्काउंट के अलावा 1,000 रुपये तक का बैंक ऑफर भी मिलेगा। कूपन डिस्काउंट आज यानी 6 फरवरी, 2024 तक ही वैलिड है।
Realme 12 Pro सीरीज पर मिलने वाले कई ऑफर्स आज के लिए ही वैलिड हैं। रियलमी की यह स्मार्टफोन सीरीज पिछले साल आई Realme 11 Pro सीरीज की अपग्रेड है। कंपनी ने फोन के हार्डवेयर फीचर में बड़ा अपग्रेड किया है।
यह भी पढ़ें - OnePlus 12R की सेल, फ्री में ईयरबड्स समेत कई तगड़े ऑफर्स
संपादक की पसंद