1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone Air जैसे डिजाइन वाला Realme 16 5G जल्द देगा भारतीय बाजारों में दस्तक, कितनी हो सकती है कीमत-जानें

iPhone Air जैसे डिजाइन वाला Realme 16 5G जल्द देगा भारतीय बाजारों में दस्तक, कितनी हो सकती है कीमत-जानें

 Published : Mar 20, 2026 07:53 pm IST,  Updated : Mar 20, 2026 07:53 pm IST

रियलमी भारत में Realme 16 5G लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है और जैसा कि बताया जा रहा है इसके स्पेसिफिकेशन और डिजाइन ग्लोबल वेरिएंट के जैसे ही होने वाले हैं।

Realme 16 5G- India TV Hindi
रियलमी 16 5जी Image Source : REALME

Realme 16 5G: Realme 16 5G जल्द ही भारत में आ सकता है। इसे पहली बार इस साल की शुरुआत में चुनिंदा बाजारों में लॉन्च किया गया था और अब इसका भारतीय एडिशन आने की तैयारी हो रही है। इस फोन का इंडियन एडिशन इसके ग्लोबल वेरिएंट के जैसे स्पेसिफिकेशन्स के साथ आ सकता है। Realme 16T पर से भी जल्द ही देश में  पर्दा हटने की उम्मीद है। हालांकि भारत में Realme 16 5G और Realme 16T की लॉन्च तिथि फिलहाल सीक्रेट है और कंपनी ने इसे लेकर कोई ऐलान नहीं किया है।  यह ग्लोबल बाजारों में ब्लैक क्लाउड और व्हाइट स्वान कलर ऑप्शन्स में आया है।

iPhone Air जैसा डिजाइन वाला Realme 16 5G कई खास स्पेसिफिकेशन्स से लैस

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टेक ब्लॉगर पारस गुगलानी ने दावा किया कि रियलमी भारत में Realme 16 5G लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि स्पेसिफिकेशन और डिजाइन ग्लोबल वेरिएंट के जैसे ही हैं। रियलमी 16 5G का मेन आकर्षण iPhone Air जैसा डिजाइन है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 6400 टर्बो चिपसेट पर चलता है और इसमें 6.57-इंच AMOLED डिस्प्ले है। फोन में 7000mAh की बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप आ सकता है। 

Realme 16 5G को जनवरी में वियतनाम में लॉन्च किया गया था, जिसमें iPhone Air और Google Pixel 10 फोन के जैसी ही हॉरिजॉन्टल रियर कैमरा बार दी गई है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.57-इंच फुल HD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 6400 टर्बो चिपसेट पर चलता है, जिसे 12GB LPDDR4x रैम और 256जीबी UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा डिटेल्स की बात करें तो -

Realme 16 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है जिसमें 50-मेगापिक्सल वाइड-एंगल सेंसर और 2-मेगापिक्सल मोनोक्रोम कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। इसी के साथ इस फोन में 7000mAh की बैटरी है जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिलती है। 

कीमत कितनी हो सकती है-

Realme 16 5G की कीमत वियतनाम में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए 11,490,000 वियतनाम डॉन्ग (लगभग 40,000 रुपये) पर है। 12GB + 256GB रैम और स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,490,000 वियतनाम डॉन्ग (लगभग 44,000 रुपये) है। भारतीय कीमतें भी इसी तरह से हो सकती हैं लेकिन सटीक जानकारी तो कंपनी के आधिकारिक ऐलान के बाद ही मिल सकती है।

ये भी पढ़ें

एप्पल के फोल्डेबल आईफोन के शिपमेंट पर आई बड़ी खबर, iPhone 18 Pro के साथ नहीं मिल पाएगा मच अवेटेड फोन 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक