1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. रियलमी लॉन्च करने जा रहा है iPhone की तरह दिखने वाला स्मार्टफोन, 50MP का होगा दमदार कैमरा

रियलमी लॉन्च करने जा रहा है iPhone की तरह दिखने वाला स्मार्टफोन, 50MP का होगा दमदार कैमरा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 27, 2023 06:30 am IST,  Updated : Aug 27, 2023 06:30 am IST

रियलमी एक शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी भारत में Realme C51 को जल्द पेश करेगी। इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसका डिजाइन है। कंपनी ने इसे आईफोन 14 प्रो का लुक दिया है। फ्रंट में यूजर्स को डिस्प्ले में डायनामिक आइसलैंड की तरह का नॉच भी मिलता है।

Realme C51, Realme C51 launch, Realme C51 display, Realme C51 design, Realme C51 price in india, tec- India TV Hindi
प्राइस के हिसाब से इस स्मार्टफोन में यूजर्स को दमदार फीचर्स भी मिलने वाले हैं। Image Source : फाइल फोटो

Realme C51 Smartphone Launch: चीनी स्मार्टफोन कंपनी रियलमी  भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में ताइवान और इंडोनेशिया में बजट सेगमेंट में Realme C51 को लॉन्च किया था। अब कंपनी इसे भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध कराने जा रही है। इस बात की जानकारी खुद कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। Realme C51 को कंपनी ने एक प्रीमियम लुक दिया है। इसके साथ ही इसमें दमदार फीचर्स भी मिलने वाले हैं। 

Realme C51 की सबसे खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन आपको आईफोन की याद दिलाने वाला है। इसके फ्रंट पैनल को कंपनी ने iPhone 14 की तरह डिजाइन किया है। इसमें यूजर्स को डिस्प्ले के टॉप पर डायनेमिक आइस लैंड की डिजाइन वाला नॉच दिया गया है। सिर्फ फ्रंट ही नहीं बैक पैनल में भी इसका डिजाइन आईफोन की ही तरह मिलता है। इसका रियर कैमरा डिजाइन आईफोन 14 प्रो की तरह ही है।  कंपनी इस स्मार्टफोन को पहले ही ग्लोबली लॉन्च कर चुकी है। 

Realme C51 को कंपनी ने ताइवान में कंपनी ने 10,400 रुपये के प्राइस ब्रैकेट में लॉन्च किया है। माना जा रहा है कि कंपनी भारत में भी इसी प्राइस रेंज के आस पास इसे लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में...

Realme C51 के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Realme C51 में यूजर्स को 6.7 इंच से बड़ी मिलेगी।
  2. स्मूथनेस को बनाए रखने के लिए डिस्प्ले में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा।
  3. यह स्मार्टफोन Unisoc Tiger T612 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा।
  4. इसे 8 GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 
  5. यह स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा। इसमें सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा होगा।
  6. इसको पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
  7. इसमें 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। 
  8. Realme C51 आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 पर रन करेगा।

यह भी पढ़ें- OnePlus 12 में होगा Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 24GB की रैम, रॉकेट की तरह मिलेगी परफॉर्मेंस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक