1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme GT सीरीज का यह स्मार्टफोन उड़ाएगा 'गर्दा', Amazon पर हुआ लिस्ट, सामने आए फीचर्स

Realme GT सीरीज का यह स्मार्टफोन उड़ाएगा 'गर्दा', Amazon पर हुआ लिस्ट, सामने आए फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 09, 2024 03:24 pm IST,  Updated : May 09, 2024 03:24 pm IST

Realme GT 6T 5G को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर लिस्ट किया है। फोन के कई फीचर्स भी सामने आ चुके हैं।

Realme GT 6T 5G- India TV Hindi
Realme GT 6T 5G Image Source : AMAZON INDIA

Realme GT Series का तगड़ा फोन जल्द भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने अपने इस फोन को आधिकारिक तौर पर टीज किया है। इसके अलावा इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर भी लिस्ट किया गया है। रियलमी के फाउंडर और CEO स्काई ली ने हाल ही में अपने GT सीरीज के नए फोन के लॉन्चिंग कंफर्म की थी। रियलमी का यह स्मार्टफोन Realme GT 6T के नाम से लॉन्च होगा। यह भारत में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा।

Realme अपने इस फोन के साथ बार फिर से GT सीरीज को भारत में उतारेगी। इस सीरीज का आखिरी फोन Realme GT Neo 3T था, जिसे भारत में उतारा गया था। Realme GT 5 Pro को भारत में लॉन्च नहीं किया गया था। हालांकि, कंपनी ने कंफर्म किया था कि वह GT सीरीज के फोन को भारत में बंद नहीं करेगी। इस फोन को पिछले साल दिसंबर में चीनी बाजार में पेश किया गया था।

Realme GT 6T के फीचर्स

Realme GT 6T को चीन में हाल में लॉन्च हुए Realme GT Neo 6E के रीब्रांड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 6,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर के साथ आएगा।

रियलमी के इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 16GB LPDDR5x RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। रियलमी के इस फोन में 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है, जिसके साथ 100W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है। रियलमी का यह फोन Android 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 के साथ पेश होगा।

इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 50MP का मेन और 50MP का ही सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। चीन में लॉन्च हुए Realme GT Neo 6E की शुरुआती कीमत CNY 1699 (लगभग 18,000 रुपये) है। भारत में इस फोन को 25,000 रुपये की प्राइस रेंज में उतारा जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक