1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme ने की सबकी 'हवा टाइट', 25 हजार से कम में लॉन्च किया 120W फास्ट चार्जिंग वाला फ्लैगशिप फोन

Realme ने की सबकी 'हवा टाइट', 25 हजार से कम में लॉन्च किया 120W फास्ट चार्जिंग वाला फ्लैगशिप फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 22, 2024 01:05 pm IST,  Updated : May 22, 2024 01:24 pm IST

Realme GT 6T 5G launched in India: रियलमी ने अपनी फ्लैगशिप GT सीरीज को दो साल बाद भारत में लॉन्च किया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन 25,000 रुपये से कम कीमत में आता है। इसमें 120W फास्ट चार्जिंग समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Realme GT 6T 5G launched in India- India TV Hindi
Realme GT 6T 5G launched in India Image Source : INDIA TV

Realme GT 6T 5G भारत में लॉन्च हो गया है। रियलमी ने 2 साल के बाद अपनी GT सीरीज को भारतीय बाजार में उतारा है। रियलमी का यह फोन मिड बजट रेंज में लॉन्च किया गया है। इस फोन को कंपनी ने पिछले दिनों चीनी बाजार में Realme GT Neo 6 SE 5G के नाम से उतारा था। हालांकि, भारत में लॉन्च होने वाले वेरिएंट में कुछ बदलाव किया गया है। यह स्मार्टफोन 25,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। इस रेंज में यह Redmi, Poco, Vivo के मिड बजट फोन को कड़ी टक्कर देगा।

रियली ने इसके अलावा Realme Buds Air 6 और Realme Buds Wireless 3 Neo भी भारतीय बाजार में उतारा है। Relame Buds Air 6 की कीमत 2,999 रुपये है और यह 12.4mm डीप बेस ड्राइवर, डायनैमिक बेस बूस्ट, एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, LHDC 5.0 जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसकी सेल 27 मई के दिन के 12 बजे से Amazon पर आयोजित की जाएगी। वहीं, Realme Buds Wireless 3 Neo नेकबैंड की कीमत 1,199 रुपये है और इसकी सेल आज से शुरू हो गई है। 

Realme Buds
Image Source : FILERealme Buds

Realme GT 6T 5G के फीचर्स

Realme GT 6T 5G के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.78 इंच के 1.5K LTPO 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। यही नहीं, यह 6,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन है।

रियलमी के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन में 12GB LPDDR5x RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 120W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। 

Realme GT 6T 5G
Image Source : FILERealme GT 6T 5G

रियलमी का यह फोन Android 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 के साथ पर काम करता है। यह स्मार्टफोन Google Gemini AI फीचर को सपोर्ट करता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इस फोन में 50MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा।

Realme GT 6T की कीमत

Realme 6T GT 5G को चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में लॉन्च किया गया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य तीन वेरिएंट्स क्रमशः 26,999 रुपये, 29,999 रुपये और 33,999 रुपये में आते हैं। इसे दो कलर ऑप्शन- Razor Green और Fluid Silver में खरीद सकते हैं।

रियलमी के इस फोन की पहली सेल 29 मई दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Realme.com पर आयोजित की जाएगी। कंपनी 29 मई से लेकर 1 जून तक इस फोन की खरीद पर तगड़े ऑफर्स दे रही है। फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का एडिशनल बोनस और 4,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक