1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon की नई सेल, 11499 रुपये में मिल रहा Realme का स्मार्टफोन

Amazon की नई सेल, 11499 रुपये में मिल रहा Realme का स्मार्टफोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 11, 2026 06:51 pm IST,  Updated : Jun 11, 2026 06:51 pm IST

Realme Days Sale की घोषणा हो गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर शुरू होने वाली इस सेल में रियलमी के फोन पर तगड़ा ऑफर मिल रहा है।

Realme Days Sale- India TV Hindi
सस्ते में मिल रहे रियलमी के फोन Image Source : REALME

Amazon पर कल यानी 12 जून से नई सेल शुरू हो रही है। इस सेल में Realme के फोन 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदे जा सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर शुरू होने वाली इस Realme Days Sale में चीनी ब्रांड के इस साल लॉन्च हुए कई फोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बैंक डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिलेगा। साथ ही, कई फोन की खरीद पर कूपन डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।

Realme Days Sale में ऑफर

ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आयोजित होने वाली इस सेल में Realme Narzo Power, Realme Narzo 90x, Realme Narzo N100 Lite और Realme Narzo 80 Lite की खरीद पर अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Realme Narzo Power

Realme Narzo Power को इस सेल में 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। रियलमी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 256GB में आता है, जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। अमेजन पर शुरू होने वाली सेल में इसकी खरीद पर 2,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।

Realme Narzo 90x

Realme Narzo 90x को 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर लाया जा सकता है। इस फोन को 19,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की खरीद पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 21,499 रुपये में आता है। रियलमी डेज सेल में यह फोन 1,000 रुपये सस्ता यानी 20,499 रुपये में मिलेगा।

Realme Narzo N100 Lite

Realme Narzo N100 Lite की खरीद पर 1,250 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। सेल में यह फोन 500 रुपये सस्ता यानी 14,499 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। वहीं, इसका 4GB RAM + 128GB वाला वेरिएंट 16,499 रुपये में आता है। इसे 15,249 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसका 6GB RAM + 128GB वाला वेरिएंट 17,999 रुपये में मिलेगा। इसकी कीमत 18,499 रुपये है।

Realme Narzo 80 Lite

Realme Narzo 80 Lite को 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। यह फोन 11,999 रुपये की कीमत में आता है। फोन की खरीद पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिलेगा। यह फोन 4GB RAM + 64GB में आता है।

यह भी पढ़ें - OnePlus N6 होगा कंपनी का सबसे सस्ता फोन? भारत में लॉन्च के लिए तैयार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक