1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme ने चुपके से लॉन्च किया एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन, मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स

Realme ने चुपके से लॉन्च किया एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन, मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 27, 2024 06:50 pm IST,  Updated : May 27, 2024 06:50 pm IST

Realme Narzo N65 5G भारत में लॉन्च हो गया है। चीनी ब्रांड ने अपने इस बजट स्मार्टफोन को चुपके से भारतीय बाजार में उतार दिया है। Realme Narzo N सीरीज का यह पहला फोन है, जो 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।

Realme Narzo N65 5G- India TV Hindi
Realme Narzo N65 5G Image Source : FILE

Realme ने एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च हुए Realme Narzo N55 के अपग्रेडेड मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। यह Realme Narzo N सीरीज का पहला स्मार्टफोन है, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। इससे पहले इस सीरीज में लॉन्च हुए सभी फोन 4G LTE सपोर्ट के साथ आते हैं। रियलमी के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले समेत कई जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं।

Realme Narzo N65 5G की कीमत

रियलमी का यह बजट 5G स्मार्टफोन 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट कूपन के जरिए दिया जा रहा है। फोन की पहली सेल 31 मई दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और रियलमी के आधिकारिक चैनल पर आयोजित की जाएगी। फोन पर मिलने वाले ऑफर्स 4 जून रात 11:59 बजे तक वैलिड रहेंगे।

Realme Narzo N65 5G दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। पहली सेल में इसे 11,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा।

Realme Narzo N65 5G के फीचर्स

रियलमी के इस सस्ते बजट 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच का पंच-होल डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलता है। फोन के डिस्प्ले में iPhone की तरह डायनैमिक आईलैंड फीचर दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz डायनैमिक रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में रेनवाटर स्मार्ट टच फीचर भी मिलेगा। यही नहीं, इसकी पीक ब्राइटनेस 625 निट्स तक की है।

Realme Narzo N65 5G के बैक में सर्कुलर कैमरा डिजाइन दिया गया है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी के इस फोन में 8MP का कैमरा मिलता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 6GB तक RAM का सपोर्ट दिया गया है। इसकी रैम को 6GB वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड कर सकेंगे। फोन में 5000mAh की बैटरी और 15W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर काम करेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक